रेत ठेकेदार की माफियागिरी से जिले में हंगामा
पत्रकारों के हंगामे के बाद पोकलेन और जेसीबी जप्त की गई थी
जिला पंचायत अध्यक्ष ने देखे खदान के हाल,
प्रशासन और पुलिस का संरक्षण होता है उजागर
रेवांचल टाइम्स डिंडोरी
जिले में रेत ठेकेदार अधिकारियों से मिलीभगत के किस तरह मनमानी पर उतारू है इसका नजारा कल जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुद रेत खदान पर पहुंच कर देखा। जबकि एक ही दिन पहले खनिज विभाग और पुलिस का अमला पत्रकारों के दबाव में कार्यवाही कर चुका था किन्तु दो ही दिन बाद खदान का वही हाल था जो बताता है कि खदान पर कानून और नियमों की कोई परवाह नहीं कर रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे के आकस्मिक दौरे से रेत खदान देवारी में अफरा-तफरी का माहौल था, जनपद सीईओ जनपद एसडीओ भी साथ थे। तीन पोकलेन जेसीबी मशीन और लगभग 100 हाईवा रेत के लिए लाइन में लगी मिली पहले से ठेकेदार के गुर्गों को जानकारी हो जाने से जेसीबी मशीनों को इधर से उधर छुपाने में लगे रहे ठेकेदार के गुर्गे स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदूक की नोक पर रेत का उत्खनन लगातार रात दिन जारी है ठेकेदार के लगभग 20 कर्मचारी जो बाहर से आए हैं स्थानीय लोगों को डराते धमकाते हैं इस तरह खौफ के माहौल में रेत का अवैध उत्खनन पोकलेन मशीन से किया जा रहा स्थानीय लोगों की माने तो माइनिंग विभाग पुलिस विभाग सभी ठेकेदार से मिले हुए हैं, कोई कार्यवाही नहीं होती। लाक डाउन की अवधि में लगातार मशीनों से रास्ता बनाया गया था रेत निकालने के लिए जो अब रात दिन उत्खनन मशीनों से किया जा रहा मौके से इसकी जानकारी जिला कलेक्टर को अध्यक्ष महोदय ने दी और सख्त कार्यवाही करने को कहा साथ ही पुलिस चौकी अमरपुर माइनिंग विभाग को कार्यवाही के लिए अध्यक्ष महोदय ने फोन किया। भानपुर और अमरपुर के कुछ लोगों को ठेकेदार के द्वारा कर्मचारी बना कर रखा है और उनके माध्यम से भोले-भाले आदिवासियों को रेत माफिया के गुर्गे डराते धमकाते हैं।
पूरे जिले में रेत माफियाओं के यही हाल है जो किसी के बस में नहीं है प्रशासन ने यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो रेत माफिया के गुर्गे किसी भी हादसे को अंजाम दे सकते है।
रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट डिंडोरी



No comments:
Post a Comment