BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक हो तो नारायण सिंह पट्टा जैसा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 1, 2020

विधायक हो तो नारायण सिंह पट्टा जैसा

विधानसभा सेनिटाइजेशन अभियान के तहत रामनगर व मनौरी को किया गया सेनिटाइज

मण्डला- जिले में कोरोना संक्रमण की स्तिथि को देखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों से विधानसभा क्षेत्र में 15 मई से सेनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक मुख्य बाजार हाट वाले लगभग 21 ग्रामों को सैनिटाइज किया जा चुका है। गत दिवस विधायक श्री पट्टा के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामों में सेनिटाइजेशन किया। ग्राम रामनगर में शिवसेना जिला प्रमुख अजय झारिया ने कांग्रेस सेनिटाइजेशन टीम के साथ मिलकर रामनगर व चिखली टोला को सेनिटाइज किया। इस दौरान अजय झारिया, अरविंद कुशराम, भागवत भाँवरें, अंतराम भाँवरें, तारेंद्र भाँवरें, गंगाराम, राहुल, दिनेश, रामसिंह गौतम, प्रमोद, चमरू, दुर्गेश, धनलाल कांवरे, अविनाश झारिया, सेवकराम दुबे आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में मवई क्षेत्र के ग्राम मनौरी में लगातार दो दिनों तक सेनिटाइजेशन किया गया। ग्राम सरपंच व सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता पुरषोत्तम केराम व उनकी युवा टीम के द्वारा सेनिटाइजेशन कार्य किया गया। ज्ञातव्य है कि विधायक श्री पट्टा के मार्गदर्शन में किये जा रहे इस सेनिटाइजेशन कार्य को आम जनता की भरपूर सराहना मिल रही है और आम जन भी इस अभियान से जुड़कर अपना श्रमदान दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment