कंट्रोल रूम सीसीटीवी में पदस्थ दो आरक्षकों की मदद से कोतवाली व क्राइम ब्रांच की टीम पिछले दिनों हुई लूट की दो वारदातों का खुलासा करने में सफल रही। टीम ने कोतवाली व मदनमहल क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से छीने गए दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया। 28 मई और एक जून को की थी लूट पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बीते 28 मई को जैन मंदिर के पास रहने वाले आशीष गुप्ता का मोबाइल शिवनगर में बाइक सवार दो लुटेरे छीन ले गए थे। वहीं मदनमहल में एक मई को बैंक कर्मी करुणा निधि का मोबाइल टेलीग्राफ गेट नम्बर एक के पास लुटेरे छीन ले गए थे। दोनों ही वारदातों में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक संगीता व आकांक्षा बघेल की मदद से वारदात में प्रयुक्त एमपी 20 एमवी 8045 को ट्रेस किया। 28 मई और एक जून को की थी लूट पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बीते 28 मई को जैन मंदिर के पास रहने वाले आशीष गुप्ता का मोबाइल शिवनगर में बाइक सवार दो लुटेरे छीन ले गए थे। वहीं मदनमहल में एक मई को बैंक कर्मी करुणा निधि का मोबाइल टेलीग्राफ गेट नम्बर एक के पास लुटेरे छीन ले गए थे। दोनों ही वारदातों में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक संगीता व आकांक्षा बघेल की मदद से वारदात में प्रयुक्त एमपी 20 एमवी 8045 को ट्रेस किया।
गिरफ्तार आरोपीः-
1- मोहम्मद साजिद पिता शकील अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी थाना हनुमानताल
2- शहवाज शाह पिता शाबीर शाह उम्र 19 वर्ष निवासी छोटा मैदान, बड़ी मदार टेकरी थाना हनुमानताल जबलपुर
3- सद्दाम पिता सरवर उम्र 24 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी थाना हनुमानताल जबलपुर
Thursday, June 4, 2020
जबलपुर: लॉक डाउन में मोबाइल लूटता था सहवाज शाह, साथियों सहित पकड़ा गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment