नारायणगज ब्लाक में नही रुक रही पटवारियों की रिश्वतखोरी परेशान किसान ने तहसीलदार को दी शिकायत
रेवांचल टाइम्स - नारायणगंज ब्लाक के तहसील मुख्यालय में पटवारियों की रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है.ताजा मामला ग्राम खैरी का है, जहां की हल्का नं.28/45 पटवारी जागेश कुमार टेकाम के द्वारा ग्राम खैरी के एक किसान से पुरानी वही के बदले नई वही बनवाने के एवज में किसान को परेशान करते हुए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया हे जिसमे किसान बलवंत कुमार नामदेव ,सुभाष कुमार दो पीड़ितो ने आरोप लगाया है की पटवारी जागेश कुमार तेकाम द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जाता है और उस त्रुटि सुधार और पट्टा बनवाने के लिए बलवंत कुमार नामदेव से ₹2000 रुपये की रिश्वत भी ले लिया गया वही अन्य ग्रामीणो से भी से हर छोटे बडे काम के लिए मोटी मोटी रकम लिया जाता है जिससे परेशान होकर बलवंत कुमार नामदेव ने लिखित तहसीलदार से शिकायत करते हुए अपने पैसे वापस कराने की भी मांग किए हैं औऱ पटवारी के द्वारा ली गई रिश्वत वापस और उसके द्वारा किये गए कृत्य में उचित कार्यवाही करने का मांग की जिस पर नारायणगंज तहसीलदार देवीप्रसाद चक्रवती ने किसानों की बात सुनी और पटवारी पर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।
रेवांचल टाइम्स से अनिल रजक की रिपोर्ट नारायणगंज

No comments:
Post a Comment