BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पदमी में हुआ बड़ा हादसा,डंफर की टक्कर से मौके पर हुई दो की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 7, 2020

पदमी में हुआ बड़ा हादसा,डंफर की टक्कर से मौके पर हुई दो की मौत



      रेवांचल टाइम्स- जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 30 पदमी चौराहा के पास आज लगभग 04:30 बजे मोटर साइकिल और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत होने से मोटर साइकिल में सवार दोनों व्यक्तियों  की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बता दें कि मोटर साइकिल सवार पदमी के पास बरगवा गांव से मंडल की ओर जा रहे थे और कंटेनर मंडला की ओर से रायपुर रोड़ जा रहा था।पदमी चौराहा के पास कंटेनर और मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत होने से बरगवां निवासी अंकित पिता रमेश ठाकुर उम्र 22 साल,और  संतोष पिता फद्दा यादव उम्र लगभग 55 साल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय मंडला भेज दिया गया।दुर्घटना कारित करने के बाद कंटेनर वाहन नंबर यूके 17-सीए -2563 मौके से फरार हो गया था। घटनास्थल से फरार कंटेनर को 15 किलोमीटर दूर  पुलिस चौकी अंजनीया के द्वारा पकड़ लिया गया हैं।

पुलिस ने दिखाई  मानवीयता

     दुर्घटना में हुए दोनों मृतकों के शव को उठाने में लोग संकोच कर रहे थे व एंबुलेंस समय में ना आने की दशा में हिरदेनगर पुलिस चौकी प्रभारी जी.एस. महोबिया के द्वारा अपने स्वयं के निजी वाहन में शव को रखवाकर पीएम के लिए मंडला ले जाया गया।पुलिस चौकी हिरदेनगर व महाराजपुर थाना में पदस्थ पूरे स्टाफ के द्वारा मानवता दिखाते हुए स्वयं ही कुछ लोगों की सहायता लेकर मृतक लाशों को उठाकर वाहनों में रखा गया।

इनकी रही अहम भूमिका

चौकी प्रभारी हिरदेनगर
जी.एस.महोबिया,उप निरीक्षक बी.एल.
बिसैन,सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार, महंत लाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक रोशन लाल,सुरेश राजपूत,आरक्षक ज्ञान सिंह मरावी,हीरा लाल मरावी,आरक्षक चालक डीलेंद्र सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment