बालाघाट जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत किरनापुर के ग्राम ककोड़ी निवासी भीमदास नागवंशी (पूर्व सरपंच) ने शिकायत करते हुए बताया कि शासन द्वारा ग्राम में सभा मंच निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से ₹300000 स्वीकृत कराया गया था जिसका निर्माण कार्य एजेंसी सरपंच द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर राशि का अफरा-तफरी किया जाकर सरपंच /सचिव द्वारा स्वार्थ साधा गया है चूंकि युक्त सभा मंच निर्माण कार्य का उद्घाटन तक नहीं हुआ है उद्घाटन के पूर्व ही सभा मंच में बड़े-बड़े गड्ढे एवं दरारे आ चुकी है इस तरह सरपंच सचिव द्वारा शासन की राशि का
दुरुपयोग कर बंदरबांट किया गया है
शिकायतकर्ता द्वारा सभा मंच निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग कलेक्टर से किया गया है
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे बालाघाट की खबर


No comments:
Post a Comment