BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री आवास की कर्ज माफी को लेकर लोगो ने लगाई मुख्यमंत्री से लोगो ने लगाई गुहार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 20, 2020

मुख्यमंत्री आवास की कर्ज माफी को लेकर लोगो ने लगाई मुख्यमंत्री से लोगो ने लगाई गुहार



रेवांचल टाइम्स- सरकार की मुखिया  शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री आवास ऋण योजना लागू की थी ऋण आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश के बहुत से मजदूर वर्ग एवं मध्यवर्ग के लोगों ने बैंक से ऋण लेकर मकान तो बना लिए है पर बैंक पूरे ₹100000 में मय ब्याज की वसूली कर रही है जिसमें ऋण लेने वाले हितग्राही बहुत परेशान हैं क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा पूरे देश में ₹150000 की राशि प्रदाय की जा रही है जो कि 100% अनुदान  हैं।
       वही प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना की ऋण राशि माफ करने पर किसी का ध्यान नहीं है जबकि माननीय मुख्यमंत्री ने ₹ 50000 शासन से अनुदान एवं ₹ 50000 बैंक से ऋण की योजना बनाकर मुख्यमंत्री आवास ऋण योजना चालू की थी जबकि हितग्राहियों को शासन के द्वारा अनुदान की राशि नहीं मिल रही है हितग्राहि अब पैसे बैंक में वापस करने के लिए मजबूर है क्योंकि बैंक से गरीब मजदूरों के पास अब एक लाख का मैं व्यास सहित नोटिस आने लगा तो मजदूर गरीब लोग इस कोरोनावायरस की संकट की घड़ी में बैंक का कर्ज कहां से पटायेगा और एक तरफ जहां पूरे देश मे कोरोना वायरस संक्रमण माहमारी जैसी बीमारी के चलते अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा और दूसरी तरफ बैंक की क़िस्त की नोटिस वही बेचारा मजदूर सोचता है कि हम अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कैसे लाएं मगर शासन द्वारा इस महामारी के संकट काल में मुख्यमंत्री आवास ऋण योजना की राशि की कर्जमाफी कराने हेतु माननीय केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को नारायणगंज क्षेत्र के लोगों ने दिनांक 16/6/ 2020 को एक लिखित ज्ञापन दिये जिसमें इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि हम शासन से बात करके इसका निराकरण जल्द से जल्द कराएंगे जिसमें शिकायतकर्ता भगवान मिश्रा गया चक्रवती बाबूलाल झारिया कृष्ण कुमार मिश्रा एवं और भी शिकायतकर्ता लिखित शिकायत में मौजूद रहे और अब दिए गए आवेदन में कुछ निराकरण का इंतज़ार कर रहे कि शासन प्रशासन से कुछ मदद मिल सके।

रेवांचल टाइम्स से अनिल रजक  नारायणगंज

No comments:

Post a Comment