पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन
नारायणगंज- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड परिसर मे सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस कवर कर नुक्कड़ सभा कर वक्ता श्री शैलेश मिश्रा जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रतन सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ,राजेश सोनी, संतोष सोनी ,ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जब देश में कांग्रेश नीत सरकार थी, उस समय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय चलाने वाले कमलनाथ ने चीन से मिलकर उसके आयात शुल्क में 40% से 20% कटौती कर देश के साथ गद्दारी की, एवं भारत चीन के शीत युद्ध की स्थिति में भी ऐसे लोगों द्वारा सेना का विरोध करना सेना पर प्रशिक्षण लगाना अपने निजी स्वार्थों के लिए देश के प्रति उनकी गद्दारी को प्रदर्शित करता है| हम चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर अपने देश में उत्पन्न वस्तुओं का ही उपयोग करें और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दें |इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया, उक्त नुक्कड़ सभा का संचालन महामंत्री राकेश प्रकाश चंद अग्रवाल ने किया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अग्रवाल भाजयुमो अध्यक्ष, सुशांत अग्रवाल ,गया प्रसाद चक्रवर्ती ,विवेक सोनी ,भगवान प्रसाद मिश्रा, सुधीर अग्रवाल ,डॉक्टर सोमनाथ यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री दीपक पदम द्वारा किया गया |
कांग्रेस नीति UPA सरकार में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन का आयात शुल्क घटाकर चीन को आर्थिक लाभ दिलाया जिसमें जो दलाली ली गई उससे चीन के द्वारा कांग्रेस के एक परिवार के राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेशन दिया गया,एवं देश के राजस्व को हानि पहुंचाई गई,छोटे-छोटे व्यापारियों के उद्योग पर जो कुठाराघात किया गया,बेहद निंदनीय है देश के साथ छल है,गद्दारी है,
इसके विरोध में आज भाजपा मंडल नारायणगंज में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया,पुतला दहन के साथ ही कमलनाथ मुर्दाबाद,देश के गद्दारों को,चीन के दलालोँ को जूते मारो सालों को,के जोरदार नारे लगाए गए..
इस अवसर पर भाजपा मंडल नारायणगंज के प्रभारी तथा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
रेवांचल टाइम्स से अनिल रजक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment