BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: जमीनी विवाद के दौरान गोली चली, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 13, 2020

सिवनी: जमीनी विवाद के दौरान गोली चली, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी कुरई पुलिस
सिवनी 13 जून जिले के कुरई थाना अंतर्गत आज सुबह हुए जमीनी विवाद के दौरान गोली चली, जहां एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक ने आज जानकारी दी कि कुरई मुख्यालय में आज सुबह शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में गोली चलने की घटना हुई है जहां इस घटना में आशीष सोनी कुरई निवासी घायल हो गया। बताया गया कि घटना में आशीष सोनी को हाथ में चोट आई है।
कुरई पुलिस ने इस घटना के आरोपी सुमरत भलावी कुरई निवासी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। घटना में घायल आशीष सोनी को गोली लगने के बाद कुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज कराया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उसे नागपुर रिफर कर दिया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment