BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय पत्रकार संघ एवं रेवांचल टाइम्स परिवार ने किया मण्डला कोरोना वरियर्स का सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 13, 2020

भारतीय पत्रकार संघ एवं रेवांचल टाइम्स परिवार ने किया मण्डला कोरोना वरियर्स का सम्मान


मण्डला - दिनांक 12.06.2020 को भारतीय पत्रकार संघ एवं रेवांचल टाइम्स परिवार के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी अधिकारी, सफाई कर्मचारी , मीडिया कर्मी, आशा कार्यकर्ता, anm कार्यकर्ताओ sdm, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार एवम कोरोना वॉरियर के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के प्रति सम्मान स्वरुप पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं सभी कोरोना वोरियरो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय मण्डला में उपस्थित होकर अधीक्षक को प्रशंसनीय पत्र दिया संघ के सदस्यों द्वारा लाॅकडाउन के दौरान आमजनता की सुरक्षा एवं असहाय गरीब लोगों की सेवा के लिये मण्डला पुलिस के सैकड़ों पुलिस कर्मी, sdm,तहसीलदार , नायाब तहसीलदार, स्वास्थ विभाग के सफाई कर्मी , anm कार्यकर्ता ,मीडिया कर्मी एवं स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों एवं अन्य विभाग के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया गया।
  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा लाॅकडाउन के दौरान प्रशासन के संदेशों को आमजनता तक पहुचानें, आम जनता की समस्या से प्रशासन को अवगत करानें तथा सम्पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन को दिये गये सहयोग के लिये समूचे पत्रकार वर्ग एवं मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया गया।


पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा मौके पर उपस्थित पत्रकारगणों के समक्ष अपने उदबोधन में प्रेस की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में सशक्त भूमिका तथा कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के दौरान सम्पूर्ण मीडिया जगत द्वारा निभाई गई जवाबदेहीपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होनें जिला मण्डला में लाकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू कर संक्रमण को रोकने में मण्डला पुलिस एवं प्रशासन को मिली सफलता के लिये भी मीडिया के बंधुओं को धन्यवाद दिया जिनके द्वारा शासन के द्वारा जारी किये गये महत्वपूर्ण निर्दशों को आमजनता के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया की भविष्य में भी सभी पत्रकार साथियों का सहयोग मण्डला पुलिस एवं प्रशासन को इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा जिससे लाकडाउन खुलने के पश्चात भी कोरोना वायरस संक्रमण को जिलें में फैलने से रोकने में प्रशासन को सफलता प्राप्त हो । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा भारतीय पत्रकार संघ द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पुलिस द्वारा की गई मेहनत तथा समर्पण को सम्मान देने के लिये सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।।                                     ये रहे उपस्थित - वही इस कार्यक्रम में रेवांचल टाइम्स के संपादक मुकेश श्रीवास के साथ अतुल सेठी प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी, राशिद खान समाजसेवी, संकट मोचन, अनिल जांगड़े पत्रकार, शैलेन्द्र सिंह,राकेश पटेल, हरीश,अविनाश टांडिया,अखिल बंदेवर, मोहम्मद अनवर, राजा विश्वकर्मा एवं सभी रेवांचल टाइम्स भारतीय पत्रकार के सदस्य उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment