सिवनी: बंडोल थाने में गेहूं परिवहन के दौरान दो लोगो को गिरफ्तार किए जाने के बाद ट्रांसपोटर्स को लगभग क्लीन चिट दे दी गई है जबकि इस चोरी से ट्रांसपोर्टर्स की महती भूमिका से इनकार नही किया जा सकता परन्तु गेंहू परिवहनकर्ता को जब मामले की भनक लगी तो उसने अपने गुर्गों को थाने पहुचा कर एक शिकायत तर्ज कराने के साथ ही इस प्रकरण से अपने आप को सुरक्षित करने के प्रयासों की खवर लगी है .जबकि गेंहू चौरी में प्रमुख भूमिका परिवहनकर्ता की भी हो सकती है ।पुलिस अपने ईमान पर कायम रहे तो पूरा मामला सामने आ सकता है .फिलहाल दो लोगो पर मामला बना कर जांच के नाम पर प्रकरण की इतिश्री कर ली गई है ।
जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम सोनाडोंगरी स्थित जैन वेयर हाऊस में भीमगढ़ सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई गेहूं को ट्रक से रहस्यमय ढंग से गायब होने की शिकायत वेयर हाऊस मालिक द्वारा बंडोल थाने में की गई थी। जिस पर बंडोल पुलिस द्वारा वेयर हाऊस के दो कर्मचारियों को इस मामले में गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
उपार्जन केन्द्र भीमगढ़ से 560 बोरी शासकीय गेहूं 13 मई को ट्रक क्रमांक एमएच 35 के 8929 में लोड करके मेरे वेयर हाऊस में जमा होने रवाना हुआ था। जिसके नहीं पहुंचने पर पतासाजी किया तो वेयरहाउस के कर्मचारीयों द्वारा माल बेच दिये जाने की शंका होने की बात शिकायत में कही गई।

No comments:
Post a Comment