BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: अब जिले में हो सकेगी कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 16, 2020

सिवनी: अब जिले में हो सकेगी कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच


जिला प्रशासन के प्रयासों से शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के संदिग्ध नमूनों की शीघ्रता से मानक जांच करने में सक्षम ट्रू-नॉट मशीन को जिला चिकित्सालय सिवनी में स्थापित की गई हैं। जिससें अब कोरोना संक्रमण संदिग्ध व्यक्तियों के नमूनों को जांच हेतु आई सी एम आर जबलपुर नही भेजना पड़ेगा, संदिग्ध नमूनों की जांच जिला चिकित्सालय सिवनी में ही की जा सकेगी। जिससें जांच हेतु लगने वाले समय की बचत होगी एवं पहले से अधिक नमूनों की जांच संभव हो सकेगी। रोगियों को शीघ्र रोगोपचार मिल सकेगा।
 कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सोमवार 15 जून को चिकित्सालय पहुँचकर ट्रू-नॉट मशीन का अवलोकन किया तथा उपस्थित इंजीनियर / विशेषज्ञ से चर्चा कर मशीन के उपयोग की कार्यविधि एवं प्रोटोकॉल की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला चिकित्सालय के पदस्थ टेक्नीशियनों को विशेषज्ञों की सहायता से अधिक से अधिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए । कलेक्टर डॉ. फटिंग ने संभावित मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु तैयार किये गए शतप्रतिशत ऑक्सीजन बेड सुविधा वाले कोरोना केयर वार्ड का भी निरीक्षण कर कार्यो में संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से प्रत्येक संभावित मरीज को  बेहतर स्वास्थ सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर युद्ध स्तर उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment