BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय पत्रकार संघ एवं रेवांचल टाइम्स परिवार ने किया बिछिया कोरोना योद्धाओं का सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 16, 2020

भारतीय पत्रकार संघ एवं रेवांचल टाइम्स परिवार ने किया बिछिया कोरोना योद्धाओं का सम्मान



रेवांचल टाइम्स भुआ बिछिया - भारतीय पत्रकार संघ औऱ रेवांचल टाइम्स परिवार के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी अधिकारी, सफाई कर्मचारी , मीडिया कर्मी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम कार्यकर्ताओ, एसडीएम, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार एवं कोरोना वॉरियर के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के प्रति सम्मान स्वरूप श्री कुलदीप सिंह खत्री थाना प्रभारी बिछिया, कैलाश प्रधान एसआई बिछिया, बालमुकुंद चौरसिया प्रधान आरक्षक, अरविंद बर्मन आरक्षक, धनेश मेरावी आरक्षक,एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े शोभित रावत(पत्रकार) देवाशीष अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, पंकज गोस्वामी, कैलाश डेहरिया, संतोष मारुवंश, अनीता समद, सूरज यादव, निशान्त उपाध्याय, एवं सभी कोरोना वोरियरो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस थाना बिछिया में उपस्थित होकर थाना प्रभारी व उनके टीम को प्रशंसनीय पत्र संघ औऱ रेवांचल परिवार के सदस्यों द्वारा लाॅकडाउन के दौरान आमजनता की सुरक्षा एवं असहाय गरीब लोगों की सेवा के लिये बिछिया पुलिस के सभी पुलिस कर्मी,एसडीएम,तहसीलदार , नायाब तहसीलदार, स्वास्थ विभाग के सफाई कर्मी, ए एन एम कार्यकर्ता ,मीडिया कर्मी एवं स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों एवं अन्य विभाग के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री कुलदीप सिंह खत्री द्वारा लाॅकडाउन के दौरान प्रशासन के संदेशों को आमजनता तक पहुचानें, आम जनता की समस्या से प्रशासन को अवगत करानें तथा सम्पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन को दिये गये सहयोग के लिये समूचे पत्रकार वर्ग एवं मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया गया।


      थाना प्रभारी श्री कुलदीप सिंह खत्री  द्वारा मौके पर उपस्थित पत्रकारगणों के समक्ष अपने उदबोधन में प्रेस की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में सशक्त भूमिका तथा कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के दौरान सम्पूर्ण मीडिया जगत द्वारा निभाई गई जवाबदेहीपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होनें जिला मण्डला व बिछिया में लाकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू कर संक्रमण को रोकने में पूरे मण्डला जिले की पुलिस एवं प्रशासन को मिली सफलता के लिये भी मीडिया के बंधुओं को धन्यवाद दिया जिनके द्वारा शासन के द्वारा जारी किये गये महत्वपूर्ण निर्दशों को आमजनता के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर थाना प्रभारी बिछिया द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया की भविष्य में भी सभी पत्रकार साथियों का सहयोग मण्डला जिले के पुलिस एवं प्रशासन को इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा जिससे लाकडाउन खुलने के पश्चात भी कोरोना वायरस संक्रमण को जिलें में फैलने से रोकने में प्रशासन को सफलता प्राप्त हो । थाना प्रभारी बिछिया द्वारा भारतीय पत्रकार संघ द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पुलिस द्वारा की गई मेहनत तथा समर्पण को सम्मान देने के लिये सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

ये रहे उपस्थित - वही इस कार्यक्रम में रेवांचल टाइम्स के प्रधानसंपादक मुकेश श्रीवास के साथ मोहम्मद अनवर बाबू,  सुभाष पांडये, प्रदेश उपाध्यक्ष (AIJ) अतुल शेट्टी प्रदेश सचिव (AIJ) पवन राय जिला अध्यक्ष (AIJ) पत्रकार, संकट मोचन पत्रकार, अनिल जांगडे ,राकेश पटेल , हरीश ,प्रहलाद उइके, शोभित रावत, मृदुल मोषन मेश्राम, अविनाश टांडिया,अखिल बंदेवर , राजा विश्वकर्मा एवं सभी रेवांचल टाइम्स परिवार और भारतीय पत्रकार के सदस्य उपस्थित रहे।

★रेवांचल टाइम्स से प्रहलाद उइके बिछिया मण्डला

No comments:

Post a Comment