अमरपुर, डिंडौरी। पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिण्डरुखी में 50 वर्षीय अमृत चौकसे ने शुक्रवार की रात्रि लगभग 1 बजे के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना मृतक का पुत्र पवन चौकसे द्वारा पुलिस चौकी में दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने प्रधान आरक्षक अतुल हरदहा हमराह प्रदीप सिंह को घटना स्थल पर भेजा। अतुल हरदहा द्वारा पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। शव परीक्षण उपरांत अंतिम संस्कार हेतु शव परीजनों को सौंपा। पुलिस ने मृग क्रमांक 0/20 धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच में लिया। आत्महत्या का कारण हैं।
यह भी पढ़ें

No comments:
Post a Comment