BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवा पत्रकार प्रजापति का अ.भा.वि.प ने किया सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 28, 2020

युवा पत्रकार प्रजापति का अ.भा.वि.प ने किया सम्मान

पिण्डरई(मंडला)। कोरोना जैसी महामारी पर अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार क्षेत्र की हर खबरों को आमजन तक पहुंचाने का कठिन परिश्रम कर रहे दबंग युवा पत्रकार परिचय प्रजापति को सम्मानित किया। दबंग पत्रकार के कार्यो की सराहना करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अंगवस्त्र व श्रीफल भेंट कर "युवा पत्रकार परिचय प्रजापति" का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा भी पत्रकार प्रजापति के कार्यों की खूब सराहना की गई, उन्होंने बताया की क्षेत्र में कोई घटना होती है तो ये दबंग पत्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से सबसे पहले उसकी जानकारी हम तक पंहुचा देते हैं ऐसे कार्यों के लिए इनका सम्मान होना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत मे प्रजापति ने इनका आभार व्यक्त करते हुए,अभविप को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment