जिला दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेंट कमांडर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने जिले में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए नोवेल कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में तहसील घुघरी के अंतर्गत भौंकादेवरी (साहूटोला) में घोषित कंटेनमेंट ऐरिया के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जारी आदेश के तहत् एसडीएम घुघरी सुनिता खण्डायत, एसडीओपी बिछिया पुरूषोत्तम मरावी, बीएमओ घुघरी लक्ष्मण सिंह उईके तथा सीईओ जनपद पंचायत घुघरी आयुष अग्रवाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। डॉ. जटिया ने उक्त अधिकारियों को स्वास्थ्य आयुक्त मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिदिन की जानकारी कलेक्टर एवं सीएमएचओ कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं।
Wednesday, May 27, 2020
कंटेनमेंट ऐरिया भौंकादेवरी के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
जिला दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेंट कमांडर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने जिले में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए नोवेल कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में तहसील घुघरी के अंतर्गत भौंकादेवरी (साहूटोला) में घोषित कंटेनमेंट ऐरिया के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जारी आदेश के तहत् एसडीएम घुघरी सुनिता खण्डायत, एसडीओपी बिछिया पुरूषोत्तम मरावी, बीएमओ घुघरी लक्ष्मण सिंह उईके तथा सीईओ जनपद पंचायत घुघरी आयुष अग्रवाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। डॉ. जटिया ने उक्त अधिकारियों को स्वास्थ्य आयुक्त मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिदिन की जानकारी कलेक्टर एवं सीएमएचओ कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment