BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वंदे भारत मिशन: सात देशों से आठ फ्लाइट्स आज करेंगी लैंड, भारतीयों की होगी वतन वापसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 9, 2020

वंदे भारत मिशन: सात देशों से आठ फ्लाइट्स आज करेंगी लैंड, भारतीयों की होगी वतन वापसी

नई दिल्ली | कोरोना वायरस की वजह से दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को 'वंदे भारत मिशन' के तहत देश वापस लाया जा रहा है। इस मिशन में आज सात देशों से कई सौ भारतीय वापस लौटेंगे। बांग्लादेश के ढाका से दिल्ली दोपहर तीन बजे एक फ्लाइट आएगी। इसके बाद कुवैत से हैदराबाद शाम साढ़े छह बजे आएगी। इसके बाद ओमान के मस्कट से कोच्चि रात 8:50 बजे फ्लाइट आएगी। वहीं, यूएई से लखनऊ रात 8:50 बजे एक और फ्लाइट के आने का समय है।

वहीं, रात 9:15 बजे कुवैत से कोच्चि फ्लाइट के आने का समय है। इसके अलावा मलेशिया से ट्रिची फ्लाइट रात 9:40 पर आएगी। लंदन से मुंबई फ्लाइट 20 मई को 1:30 पर लैंड करेगी। वहीं, दोहा से कोच्चि की फ्लाइट 1:40 बजे आएगी।
वंदे भारत मिशन का यह पहला फेज होगा। इसकी शुरुआत सात मई को हो चुकी है और 13 मई तक चलेगा। इसमें यूएई, सऊदी, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बांग्लादेश, फिलिपींस, सिंगापुर, मलेशिया, ब्रिटेन और अमेरिका के लोग शामिल होंगे।
वंदे भारत मिशन के पहले हफ्ते में 64 फ्लाइट्स 12 देशों से 15 हजार भारतीय नागरिकों को लेकर आएंगी। इसके बाद अगले सप्ताह से कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाइलैंड से नागरिकों की वतन वापसी होगी। वहीं, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से किराया वसूला जाएगा। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक होगी।

No comments:

Post a Comment