BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आवारा पागल सा घूमता था वो...फिर लगा पुलिस के हाथ..तो ऐसा हो गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 11, 2020

आवारा पागल सा घूमता था वो...फिर लगा पुलिस के हाथ..तो ऐसा हो गया

विक्षिप्त शख्स की बदल गयी रंगत,पुलिस ने कुछ ऐसा किया कमाल.. कि ताजुब कर रहे लोग




मण्डला - बम्हनी- पुलिस विभाग के द्वारा बम्हनी में घूमने वाले एक विक्षिप्त व्यक्ति की ऐसी रंगत बदली गयी कि जो देखा बस देखता ही रह गया और किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि यह वह रविशंकर है जो मैले कुचेले कपड़े लपेटे और बाल ढाड़ी बढ़ाए रहता था। साथ ही लोगो की गाड़ियों को  चंद पैसों के लिए साफ करता लोगो से भीख मांगता नजर आता था लोगो को आज तक पता नही था कि इस पागल के अंदर कोई रवि शंकर नामक युवक भी है जिसे आज बम्हनी पुलिस ने लोगो से रूबरू कराया

गर्मी के मौसम में इसकी परेशानी और साथ ही मानव सेवा का भाव लेकर पुलिस थाना बम्हनी बंजर के जवानों ने पहले रविशंकर के उलझे और गंदे सर के बाल काटे फिर सेविंग की और उस नहला धुला कर नए कपड़े भी पहनाए जिसके बाद एक नया रविशंकर सामने था जो लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना लोगो ने इस व्यक्ति को जरा भी नही पहचाना कि यह वही व्यक्ति है जो लोगो से 2- 4 रुपयों की भीख मांगता नजर आता था बम्हनी पुलिस के इस सेवा भाव की सभी नगर वासियो ने तारीफ की।

No comments:

Post a Comment