BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Madhya Pradesh: पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, कोरोना का लगेगा ठप्पा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 12, 2020

Madhya Pradesh: पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, कोरोना का लगेगा ठप्पा

भोपाल: Madhya Pradesh News- लॉकडाउन के कारण पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा संपन्न नहीं हो पाई थी। इस कारण इस बार पहली से आठवीं के प्रत्येक विद्यार्थी को प्रोन्नत किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रत्येक विद्यार्थी के मार्कशीट और टीसी पर कोरोना संक्रमण बचाव के कारण प्रोन्नत की सील लगानी होगी। आदेश के मुताबिक किसी भी बच्चे को उसी कक्षा में रोका नहीं जाएगा। जिनकी परीक्षाएं नहीं हुई है, उनके तिमाही, छमाही और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
5वीं और 8वीं के प्रत्येक बच्चे के रिजल्ट में वार्षिक मूल्यांकन के कॉलम में खाली छोड़ा जाए। प्रत्येक रिजल्ट या टीसी में अलग रंग की स्याही वाले पेन से प्रोन्नत की सील लगाकर संकुल प्राचार्य से अनुमोदन कराना होगा। इसके बाद पिछले वर्ष की भांति रिजल्ट घोषित होगा।

No comments:

Post a Comment