नैनपुर क्षैत्र मैं ऐसा कोई गाँव बाकी नहीं है जहाँ पर ठेकेदार के द्वारा देशी -विदेशी शराब की खुलेआम बिक्री न की जाती हो। ( शासन- प्रशासन को सब कुछ मालूम होने के पश्चात भी अवैध शराब कारोबार मैं लिप्त ठेकेदार के खिलाफ कोई भी सख्त काय॔ वाही नहीं की जाती है)मण्ड़ला जिले के नैनपुर विकास खण्ड क्षैत्र मैं ऐसा कोई भी गाँव बाकी नहीं जहाँ पर लगातार एक लम्बे अरसे से नैनपुर, पिण्ड़रई, चिरईड़ोगरी एवं बम्हनी बंजर के देशी विदेशी शराब ठेकेदारों के गांव गाँव अपने पैकारो को फौज खड़ी कर धड़ल्ले से अपनी लाइसेंसी शराब दुकानों से अवैध रूप से गाँव गाँव शराब की बोतलो से भरी पेटिया पहुँचा कर लगातार अनवृत रूप से खुलेआम शराब की विक्रय कर अपना आर्थिक ग्राफ बढाने मैं मसगूल दिखाई दे रहे हैं । वहीं शासन एवं प्रशासन के जिम्मेदार अमला अपने हाथ मैं हाथ धरे बैठे दिखाई दे रहा है ।
आखिर ग्रामीण अंचलों मैं लगातार विरोध के पश्चात भी अवैध रूप से धड़ल्ले से देशी विदेशी शराब की बिक्री बेरोकटोक किसकी सह पर हो रही है और इन्हें अभयदान कौन दे रहा है ? एक बड़ा ही रहस्यमय प्रश्न बना हुआ है । ग्रामीण अंचलों हजारों पेटी अवैध शराब की सप्लाई चौपहिया वाहनों सरेआम हो रही है , संम्बधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सब कुछ मालूम होने के पश्चात भी ऐसे अवैध शराब कारोबार मैं लगे ठेकेदारों के खिलाफ आज तक यहाँ पर कोई भी सकारात्मक काय॔ वाही नहीं की गई है जो किसी साठगाठ की ओर इशारा कर रहा है , वहीं प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज सेवी काय॔ कर्ताओ का मानना है कि बगैर शासन एवं प्रशासन के संम्बधित विभाग मैं बैठे जिम्मेदार शासकीय तंत्र की मूक सहमति के बिना कतिपय शराब ठेकेदार अपनी निर्धारित लाइसेंसी शराब दुकानों के अतिरिक्त कही पर भी नहीं बेच सकता है ।
यहाँ पर अवैध रूप से ग्रामीण अंचलों मैं बेची जा रही है देशी विदेशी शराब कारोबार को बन्द करवाने के लिए अनेको बार प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित मैं उच्चस्तरीय सिकायत भी की गई है किन्तु वाहरे प्रशासन के जिम्मेदार शासकीय तंत्र, प्रमाणित एवं पूरे साक्ष्य के साथ लिखित मैं ग्रामीण जनो एवं जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था जागृति युवा संस्थान जामगाॅव मण्ड़ला के पदाधिकारियों के द्वारा आवेदन देने के पश्चात भी आज पर्यन्त यहाँ पर अवैध रूप से लगातार देशी विदेशी शराब के कारोबार पर प्रतिबन्द नहीं लगाया ।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण जैसे लाॅकड़ाउन एवं शोसलड़िस्टेन्सिग के सख्त निर्देशों के बावजूद यहाँ पर यह अवैध शराब कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है

No comments:
Post a Comment