BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिव-नारायण के दरबार में लगायी एक अर्ज़ी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 4, 2020

स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिव-नारायण के दरबार में लगायी एक अर्ज़ी

ग्वालियर.मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra ) अब शिव-नारायण की शरण में हैं. प्रदेश को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने भोले भंडारी और लक्ष्मीनारायण के दरबार में अर्जी लगायी. लोगों को कोरोना से लड़ने की सलाह दी और गांव वालों को सेनेटाइजर का उपयोग करना सिखाया.प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में भितरवार के धूमेश्वर महादेव मंदिर में धूमेश्वर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन किया. इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने धूमेश्वर महादेव से प्रदेश में कोरोना से मुक्ति की कामना की. यहां से मिश्रा अपने गृह नगर डबरा रवाना हो गए और वहां लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेका. पूजापाठ के बाद डॉ मिश्रा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याएं निपटारे के निर्देश दिए.
कोरोना से डरने के बजाए मिलकर लड़ें..
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है. हमारे प्रदेश में तीन शहर भोपाल,इंदौर,उज्जैन इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित हुए हैं. इस बीमारी के मरीज तो आगे भी आते रहेंगे क्योंकि अब तक इसका वैक्सीन तैयार नहीं हुआ है. लेकिन सही समय पर कोरोना संक्रमण के मरीज को इलाज मिलने से मौतों का आंकड़ा कम हुआ है. यदि किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हो जाता है, और उसके बाद वह स्वस्थ हो जाता है तो उसे अछूत ना माना जाए क्योंकि इसका सही समय पर इलाज किया जाए तो यह बीमारी ठीक हो जाती है. इसलिए इस बीमारी में सावधानी बरतें और समय पर इसका इलाज कराएं.
ग्रामीणों के हाथ सेनिटाइज़र से धुलवाए, जरुरतमंदों को बांटा राशन
डबरा से रवाना होकर नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे. वहां कमथरा और बढ़ोनी गांव में गांव वालों के हाथ सेनिटाइज़र से साफ कराए. यहां मिश्रा ने जरुरत मंद ग्रामीणों को राशन भी बांटा.

No comments:

Post a Comment