BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ मिले 14 संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हुई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 4, 2020

छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ मिले 14 संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हुई

रायपुर. कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर रविवार की देर शाम छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से बुरी खबर आई. राज्य में यह पहला मौका है जब एक साथ 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 57 हो गई है. दुर्ग जिले में जो मरीज मिले हैं उन सभी को आईसोलेशन में रखा गया है. बताया जा रहा है कि यह सभी मरीज महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इनमें से आनंद विहार कालोनी बोरसी के एक, कुम्हारी वार्ड क्रमांक 10 के एक, पुरानी बस्ती सुपेला के एक, सेक्टर तीन के 3 और रैन बसेरा के 2 मरीज शामिल हैं.वहीं कवर्धा जिले में जिन छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वो रेंगाखार समनापुर कैंप में रह रहे थे. महाराष्ट्र से आने के बाद सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जहां से इन लोगों की अब पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. छत्तीसगढ़ एक बार फिर वायरस के क्रम को तोड़ने में सफल होते-होते इसकी जद में आ गया. दरअसल यह तीसरा मौका है, जब प्रदेश कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा था, मगर फिर एक साथ इतनी संख्या में मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है. इन 14 नए मरीजों को मिला कर अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या सात से बढ़कर 21 हो गई है.
RT-PCR पद्धति से हुई संक्रमण की पुष्टि
दुर्ग और कवर्धा जिले में जो 14 नए संक्रमित मिले हैं, उन सभी की जांच RT-PCR पद्धति से हुई थी, इसके बाद सभी को पॉजिटिव घोषित किया गया.
देश में कोविड-19 मृतकों की संख्या 1,301 हुई, कुल मामले बढ़कर 39,980 पर पहुंचे
देश भर में कोरोनावायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1,301 हो गई है. वहीं संक्रमित लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 39,980 तक पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है. संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.शनिवार शाम से अब तक हुई कुल 78 मौतों में से सबसे अधिक 36 महाराष्ट्र में, 26 गुजरात में, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान में तीन, दिल्ली में तीन, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और बिहार में एक-एक मौत हुई है. देश में घातक विषाणु के चलते हुई कुल 1,301 मौतों में से सर्वाधिक 521 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 151 की मध्य प्रदेश में, राजस्थान में 65, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है.

No comments:

Post a Comment