BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय मजदूर संघ भी आगे आया..मजदूर विरोधी नीतियों से है खफा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 20, 2020

भारतीय मजदूर संघ भी आगे आया..मजदूर विरोधी नीतियों से है खफा

मजदूरों की हितों के लिए भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा





मंडला, भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नाम से मजदूरों, श्रमिकों एवं कर्मियों की मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ की जिला शाखा के द्वारा प्रांतीय शाखा के आह्वान पर आज 20 मई को यह ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया। ज्ञापन में श्रम कानूनों को यथावत बहाल रखने, निलंबित श्रम कानूनों की पुनर्बहाली, श्रम कानूनों के निरस्तीकरण पर प्रतिबंध लगाने, सभी राष्ट्र विरोधी एवं श्रम विरोधी अध्यादेशों को वापस लिये जाने, श्रमिक हित में श्रम कानूनों को रखने एवं मजदूर हितों में हो रहे कुठाराघात पर रोक लगाने आदि से संबंधित मांगें सम्मिलित की गई हैं।
प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया है कि, मजदूर-श्रमिक हितों में अतिशीध्र निर्णय लेकर समस्याओं का निराकरण करवाया जावे।
इस दौरान लॉकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा मण्डला जिलाध्यक्ष नोखेदास सोनवानी एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला आयुष शाखा मण्डला अध्यक्ष राधेलाल नरेटी उपस्थित रहे।


 रेवांचल टाइम्स राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर

No comments:

Post a Comment