BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर के दलाल ने शक्कर की चाशनी में लपेटकर लगाया व्यापारी को लाखों का चूना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 29, 2020

जबलपुर के दलाल ने शक्कर की चाशनी में लपेटकर लगाया व्यापारी को लाखों का चूना


       जबलपुर के किराना दलाल व्यापारी के द्वारा मण्डला के एक व्यापारी को लाखों रूपये की चुना लगाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीडि़त के द्वारा व्यापारी की सिटी कोतवाली मंडला में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ईशांक साहू पिता कृष्णगोपाल साहू उम्र 33 वर्ष निवासी सरदार भगत सिंह वार्ड ने सिटी कोतवाली मंडला में शिकायत दर्ज कराई हैं कि जबलपुर के किराना दलाल सुरेश हसानी द्वारा 30 टन शक्कर का सौंदा करके धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लिया गया है। संबंधित दलाल के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध धारा 409, 420 भा.द.वि का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। करीब एक साल पहले जबलपुर के दलाल सुरेश हसानी निवासी गोरखपुर द्वारा 30 टन शक्कर का सौंदा मंडला के व्यापारी के साथ किया गया था। जिसमें नगद पैसे को लेकर सूरजमल जय नारायण पिपरिया के खाता में सेंन्ट्रल बैंक मण्डला से आरटीजीएस किया गया। 9 लाख 98 हजार 550 रूपये दलाल के माध्यम से फर्म को भेजे गए थे। वही दलाल के द्वारा शक्कर भेजने में टाल मटोल होती रही। बीच में राजराजेश्वरी मिल गाडरवाड़ा से शक्कर लोड की गई जिसे दलाल ने बीच में ही खुर्द-बुर्द कर दिया। लगातार संवाद और कहा सुनी के बाद दलाल हसानी के द्वारा 1 लाख रूपये संबंंधित को लौटाएं गए लेकिन आज भी 8 लाख 98 हजार 550 रूपये नही दिए जा रहे हैं। शक्कर का सौंदा निवासी जबलपुर के दलाल  द्वारा लाखों रूपये की अलसेट दिए जाने से मण्डला के व्यापारियों में भय व्याप्त हैं।
       वही कोतवाली पुलिस ने शिकायत कर्ता की शिकायत पर मामला पंजीकृत करते हुये जांच में लिया गया।

रेवांचल टाइम्स से शैलेश सिंह के साथ प्रमोद धनंगर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment