BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडौरी: मेहंदवानी में आज तीन नए केस मिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 29, 2020

डिंडौरी: मेहंदवानी में आज तीन नए केस मिल


रेवांचल टाइम्स डिंडौरी 29 मई 2020, आज जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है जो मेहंदवानी विकास खंड के है।
जिला चिकित्सा विभाग के सूत्रों ने बताया कि तीनों मरीज शहपुरा तहसील अन्तर्गत चिरईपानी गांव के हैं जो लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई से वापस आए है। इनको मेहंदवानी में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था आज इनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब तक जहा  मंहदवानी ब्लाक में एक भी संक्रमित नहीं था वहां आज तीन मरीजों के साथ संक्रमित व्यक्तियों की शुरुआत हो गई है अब जिले में एक्टिव केस 17 हो गए है। मात्र अमरपुर ब्लाक में अब तक कोई भी कोरोना संक्रमित दर्ज नहीं है।

रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट डिंडोरी

No comments:

Post a Comment