BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जननायक, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह शिवा भैया अंजनिया मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कर रहे हैं सतत जनसंपर्क। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 4, 2020

जननायक, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह शिवा भैया अंजनिया मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कर रहे हैं सतत जनसंपर्क।


 आमजन की समस्याओं का किया समाधान। कार्यकर्ताओं से की मुलाकात जाना हाल चाल । कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
अंजनिया - मृदुभाषी, लोकप्रिय, कर्मठ, जुझारू, वरिष्ट भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह शिवा भैया पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मंडल अंजनिया के ग्राम कांसखेडा, मानिकपुर, बोकर, ककैया, मोचा, राता, डून्गरिया, झांगुल, टाटरी, मानेगांव आदि ग्रामो में पहुचे   जहा आम लोगों से मुलाकात कर लॉकडाउन के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए खादयान्न वितरण की जानकारी ली। ग्राम मानिकपुर एवं नरेनी माल में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जानकारी प्राप्त होने पर सम्बंधित विभाग के वरिष्ट अधिकारियो से फोन पर चर्चा कर तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया। ग्राम माधोपुर एवं ककैया के गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरिक्षण करते हुए किसानो की समस्याओ को जाना एवं केद्र प्रभारी को निराकरण करने के निर्देश प्रदान किये। आपके द्वारा ग्रामीणों को मास्क एवं जरूरतमंदों को खाद्यान्न के मोदी पैकेट वितरित किये गये इस दौरान मृदुभाषी, लोकप्रिय, जननायक, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह शिवा भैया द्वारा ग्राम टाटरी एवं मानेगांव स्थित चेक पोस्ट पहुच कर पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं सेवा कार्य हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। ग्राम टाटरी में मीसाबंदी श्री राम कुमार चंद्रोल को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। अपने दौरे के दौरान भाजपा के ग्राम पालकों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की एवं कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए सेवा कार्य जारी रखने का आव्हान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर आभार जताया। सम्पूर्ण दौरे के दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्री उमेश ठाकुर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अंजनिया के प्रभारी एवं जनपद पंचायत बिछिया के पूर्व उपाध्यक्ष, समाजसेवी श्री आलोक दीक्षित जी, भाजपा मंडल अंजनिया के लोकप्रिय, युवा, उर्जावान मंडल अध्यक्ष श्री नीरज पटेल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के उपाध्यक्ष श्री प्रीतेश पटेल जी, श्री आसीम पटेल जी, श्री दिग्विजय पटेल जी, श्री गुड्डू ठाकुर जी एवं पुनीत पटेल उपस्थित रहे !

No comments:

Post a Comment