![]() |
| कच्ची शराब बेचने वाला गनेश |
जिला मुख्यालय डिंडोरी में ही अवैध तरीके से जगह जगह शराब का कारोबार चल रहा है। इसके अलावा कई तरह के अवैध कारोबार भी चल रहे शराब के कारण अनेक घटनाओं घट चुकी है जब देखो तब डिंडोरी नगर सहित जिले के कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। नागरिकों का आरोप है कि संबंधितों की सांठ गांठ से डिंडोरी जिले में अवैध कारोबार और अपराधों का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा औऱ अधिकारी हाथ पर हाथ रखे हुए इसलिए बैठे हुए हैं क्योंकि इन्हें कमीशन की भारी रकम अवैध कारोबारियों से मिल रही है। और अधिकारी मालामाल हो रहे है, बाकी लोग लुट रहे हैं या परेशान हो रहे हैं। जनापेक्षा है सभी तरह के अवैध कारोबार बंद किये जाएं।
![]() |
| शिकायत पत्र |
वही आज सिटी कोतवाली डिंडोरी में अवैध बिक रही मस्जिद मोहल्ला में गणेश कंसकार उर्फ गन्नू के द्वारा अबैध शराब बेची जा रही है जिससे शराबी शराब पीकर मस्जिद के पास गाली गलौच लड़ाई झगड़ा आये दिन करते है। मोहल्ले वालों के द्वारा मना करने पर गणेश की पत्नी गाली गलौच करते हुए ये कहती है कि ज्यादा बात करोगे तो में तुम सभी की शिकायत कर फसा दूँगी पुलिस मेरा कुछ नही कर सकती क्योंकि में पुलिस वालो को हर महीने पैसे देती हूँ मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता तुम्हें जहाँ लगे शिकायत कर दो अबैध शराब विक्री को लेकर आज मस्जिद मोहल्ले वालों ने कोतवाली डिंडोरी में एक लिखित शिकायत देकर अबैध शराब बेचने वाले के ऊपर कार्यवाही करने का आवेदक दिया है जिससे शांति का वातावरण बना रहे वही नगर वासियो का कहना है कि हम लोगो के द्वारा पूर्व में भी दी गई शिकायत में आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है।


No comments:
Post a Comment