BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: चांदरानी बनवासी टोला पुल निर्माण सालों से अधूरा, सवाल पूछो तो बेशर्मों को चिटा काटता है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 27, 2020

डिंडोरी: चांदरानी बनवासी टोला पुल निर्माण सालों से अधूरा, सवाल पूछो तो बेशर्मों को चिटा काटता है

चांदरानी बनवासी टोला पुल निर्माण सालों से अधूरा जिम्मेदारों से पूछने पर मीडिया के प्रीतिनिधि से बतसलूखि की गई




जिम्मेदार अधिकारी पत्रकारों से करते है बदतमीजी
समय पर काम नहीं करवाने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही

रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी, 27 जून 2020, बरसात आने को है और समनापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांदरानी के बनवासी टोला में पुलिया निर्माण का कार्य कई वर्षों से चल रहा है और अधूरा पड़ा है, जिसके चलते बरसात में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है किन्तु इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता, कल कार्यस्थल पर विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य का निरीक्षण किया जा रहा तब वहां ग्रामीणों ने उनसे शीघ् कार्य करवाने और गुणवत्ता में हो रही लापरवाही की भी शिकायत की।
विभाग द्वारा बनाया गया ड्राईवरसन मार्ग ही कई वर्षों से लोगो के निकलने का माध्यम बना हुआ है और बरसात में इसके डूब जाने और मिट्टी बह जाने से यातायात प्रभावित होता है। सालो से मंथर गति से काम चल रहा है।
कार्यस्थल पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है जो इसकी लागत और कार्य की अवधि से अवगत करा सके, कल मौके पर पहुंचे अधिकारियों से जब हमारे प्रतिनिधि ने जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के द्वारा निर्माण करवाए जाने की जानकारी दी किंतु आगे कोई भी जानकारी नहीं दी गई और कार्य कब तक पूर्ण होगा देरी की वजह पूछने पर अधिकारी भड़क गए और मीडियाकर्मी से बदतमीजी की, अशोभनीय भाषा का उपयोग किया गया जो उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों की मनमानी और बदतमीजी की वजह है जिला प्रशासन का निस्क्रीय होना, सालों से आमजन प्रभावित हो रहा है यातायात प्रभावित है किन्तु संबंधित विभाग निश्चित है और सालों से कार्य अधूरा पड़ा है।
बरसात आने को है अब जागी है एजेंसी
गौरतलब है कि जिले में बरसात की शुरुआत कभी भी हो सकती है अधिकतम 15 से 20 दिन का समय शेष है और अब विभाग के अधिकारी कार्यस्थल पर दिखाई नही दे रहे है काम जिस स्थिति में उससे ये तो नहीं लगता की इसे फिलहाल पूरा किया जा सकता है सिर्फ ठेकेदार को भुगतान के सक्रिय अमला उन्हें आमजन कि दिक्कतों से शायद कोई लेना देना ही नहीं है। वही मीडिया के प्रतिनिधि को रोकना  कही न कही  निर्माण कार्य की लापरवाही को बताता है
रेवांचल टाइम्स से संतोष अहिरवार समनापुर ।

No comments:

Post a Comment