BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उच्च न्यायालय में एसी की जगह पंखे का होगा प्रयोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 3, 2020

उच्च न्यायालय में एसी की जगह पंखे का होगा प्रयोग

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय में कोरोना वायरस के मद्देनजर एयरकंडीशन का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन हटने के बाद उच्च न्यायालय में गर्मी से बचने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जाएगा। उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह जानकारी दी। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने कहा कि न्यायालय की एक समिति लॉकडाउन हटने के बाद परिसरों में सेंट्रल एसी के बजाय पंखों के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। पीठ ने इसी के साथ दिल्ली विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष व अधिवक्ता केसी मित्तल की याचिका का निपटारा कर दिया। मित्तल ने अदालतों सहित सभी सार्वजनिक व निजी भवनों में सेंट्रल एसी के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने याचिका में दावा किया था कि यदि एहतियात नहीं बरती गई तो पूरी तरह से वातानुकूलित इमारतों में कोरोना वायरस फैल सकता है। पीठ ने कहा कि न्यायालय द्वारा गठित एक विशेष समिति इस मुद्दे पर विचार कर रही है।

No comments:

Post a Comment