BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंस कर, कही ये बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 2, 2020

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंस कर, कही ये बात

संकट की घड़ी में व्यापारियों ने दिया साथ :-- *फग्गन सिंह कुलस्ते
 प्रधानमंत्री की अपील पर व्यापारियों ने जरूरतमंदों की हर संभव मदद।
 सभी नागरिकों को मास्क लगाकर ही दुकानों में जाना होगा।
 मंडला :-- केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आज मंडला नगर के व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा करते हुए कहा, कि 40 दिनों के लॉक डाउन में पूर्णता व्यापार बंद होने के बाद भी, मंडला में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील पर जरूरतमंद वंचित गरीबों की हर संभव मदद कर अनुकरणीय कार्य किया है। कोरोनावायरस से उपजे इस संकट में व्यापारी समाज ने जन जागृति जैसे कार्यों में भी साथ निभाया, और सभी की सतर्कता और सामूहिक प्रयासों के कारण मंडला आज ग्रीन जोन में है।

 श्री कुलस्ते ने कहा कि छोटे छोटे व्यापारियों के लिए 40 दिनों के लॉक डाउन के कारण अनेक चुनौती सामने खड़ी हो गई है। उनकी कोशिश होगी, छोटे व्यापारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार से चर्चा करेंगे। श्री कुलस्ते ने व्यापारी साथियों से आग्रह किया कि लॉक डाउन के तीसरे चरण में नियम अनुसार बाजार खुलेंगे, पर हम सभी नियमों का पालन जरूर करें। इस अवसर पर व्यापारियों ने सुझाव देते हुए कहा की फार्मासिस्ट मेडिकल दुकान संचालकों को भी कोरोना वारियर्स घोषित किया जाए और बीमा किया है जाना चाहिए। मंडला नगर पालिका का सैनिटाइजेशन सिस्टम ठीक नहीं होने के कारण उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है इसलिए पंप और स्प्रिंगर लगाकर केमिकल युक्त सैनिटाइजेशन किया जाना उचित होगा। नगर के टिम्बर व्यवसाय पर प्रसाशन को विचार करना चाहिए यहाँ रोजगार भी लोगों को मिलता है, पुराने स्टॉक की लकड़ी चौखट, खिड़की के विक्रय की अनुमति प्रदान की जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास में चौखट खिड़की की आपूर्ति नगर से ही होती है, बरसात का समय निकट है इसलिए नगरी क्षेत्र में भवन निर्माण की अनुमति प्रदान की जाए पूर्व में भवन निर्माण की सामग्री खरीदी गई थी वह खराब हो रही है साथ ही नगर में रहने वाले मिस्त्री और मजदूर को भी रोजगार का अवसर मिलेगा भवन निर्माण में इलेक्ट्रिक को प्लंबिंग का कार्य होता है
 इसलिए इन दुकानों को भी खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। दुकान खुलने का समय प्रातः 10:00 से 7:00 बजे तक किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कर्मचारियों को रोजगार मिल सके व्यापारियों ने अवगत कराया की अनेक ऐसे व्यापारी हैं जो किराए की दुकान और गोदाम लेकर कार्य कर रहे हैं मंडला ग्रीन जोन में है इसलिए कुछ नियमों में शिथिलता प्रदान कर व्यापार  के साथ-साथ  अन्य रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए। व्यापारियों ने अवगत कराया शहर में सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी बाजार में लगती है इसलिए वर्तमान समय में चल रही व्यवस्था के अनुरूप ही सब्जी बिक्री का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे मंडला नगर मैं जबलपुर व अन्य शहर से सामग्री आती है, इसलिए ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से घूमने की अनुमति ना मिले, जिससे संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा व्यापारियों ने कहा की 40 दिनों के लॉक डाउन में जिला प्रशासन के प्रत्येक निर्देशों का पालन किया है तीसरे चरण के लॉक डाउन में व्यापार शुरू हो रहा है, लेकिन प्रशासन का व्यापारियों के साथ व्यावहारिक पक्ष अच्छा होना चाहिए। प्रारंभ के कुछ दिनों में भीड़ होना स्वाभाविक है लेकिन सामान्य स्थिति बनाने में प्रशासन और व्यापारियों का सहयोग समन्वय के साथ रहेगा व्यापारियों ने लॉक डाउन के प्रोटोकॉल का पालन करने तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर सतत नजर रखने की जिम्मेदारी सभी को रखने की बात भी कही।
 इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया साथ ही व्यापारियों के साथ हुई चर्चा से जिला प्रशासन व शासन को अवगत कराने की बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में जिले के सभी वर्ग के व्यापारियों ने अपने विषय रखते हुए अपील की दुकानों में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही आना होगा।

No comments:

Post a Comment