सभी बच्चों के पास व्हाट्सएप नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की ओनलाइन पढ़ाई का कोई औचित्य नहीं रहा। लाकडाउन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण इस वर्ष शादी लग्न जैसे कार्यक्रमों में काफी कमी रहेगी, जिससे इस ग्रीष्मकालीन अवकाश में पढ़ने वाले बच्चों की घर में ही पढ़ाई हो सकती है। इसलिए प्रति वर्षानुसार आज माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया में बारह बच्चों को बुलाकर उनसे पिछली कक्षा की पुस्तकें वापस लेकर अगली कक्षा की पुस्तकें प्रदान की गई। इसी तरह प्रतिदिन कुछ बच्चों को बुलाकर उनसे पुरानी पुस्तकें लेकर अगली कक्षा की पुस्तकें दी जाएगी और उन्हें घर में पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए बच्चों के साबुन से हाथ धुलाकर कक्षों में प्रवेश दिया गया, उनको मुंह ढकने को कहा गया, जिनके पास रूमाल या मास्क नहीं था उन्हें मास्क दिया गया, पुस्तकों के लेन-देन के बाद घर जाने के पहले फिर साबुन से हाथ धुलवाए गये। शाला के शिक्षक द्वारा उपस्थित बच्चों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, बार बार साबुन से हाथ धोने, सब्जी आदि लाने के बाद नमक के घोल में दस मिनट डुबोकर रखने, नोटों के लेन-देन के बाद साबुन से हाथ धोने, आपस में दूरी बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।