BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी/धनोरा- कोरोना की जंग में लगे है, पुलिस और पटवारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 20, 2020

सिवनी/धनोरा- कोरोना की जंग में लगे है, पुलिस और पटवारी

कोरोना की जंग में लगे है, पुलिस और पटवारी
 धनोरा तहसील क्षेत्रों में सघन जांच और दी जा रही  है समझाईस


        सिवनी/धनोरा- कोरोना महामारी को दृष्टि गत रखते हुए आपदा प्रबंधन नियम अन्तर्गत राजस्व विभाग की ओर से तहसील कार्यालय धनोरा से प्रतिदिन पटवारियों का दल सुनवारा, कुडारी और धनोरा क्षेत्र के लिए गठित किया जाता है वही पुलिस थाना धनोरा से भी कहानी तिराहा, बस स्टेंड और तहसील चौराहे पर दो-दो आरक्षको की तैनाती कानून व्यवस्था और कोरोना वायरस संक्रमण  महामारी रोकथाम के लिए लगाई गई है।
धनोरा पुलिस और पटवारी संयुक्त रूप से कोरोना महामारी को दृष्टि गत रखते हुए आपदा प्रबंधन नियम अन्तर्गत कार्य करने मे लगी है।
       सुबह से शाम तक जनसामान्य को कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए शासन प्रशासन के निर्देशों का जनहित में पालन करने और कराने पुलिस और पटवारी संयुक्त रूप से लगे हुये है।
वहीं माक्स नही लगाने वालों को समझाईस और लापरवाहो पर सख्ती से कार्ईवाही करते हुए 188 के तहत कार्यवाही  और चालानी कार्रवाई की जा रही है।

        रोजाना की तरह धनोरा क्षेत्र में कोरोना महामारी को दृष्टि गत रखते हुए आपदा प्रबंधन नियम अन्तर्गत बुधवार को पुलिस और पटवारियों का गठित दल अपने फर्ज पर डटे रहे।
 धनौरा मे पटवारी सतीशसोनी, मुकेश ठाकुर, धरमदास वस्त्रकार, धनोरा थाने से प्रधान आरक्षक जशवंत तेकाम,आरक्षक अरविंद इवनाती, आकाश शरणागत, चतुरसिंह नायक, प्रवीण कुमरे, विजय मर्सकोले, तीरथ सिंगोरे, धनोरा कोटवार शिवप्रसाद एंव कुडारी मे कमलेश, वेदसिह,ज्योति कुंमरे
वहीं सुनवारा मे कौशल किशोर, राहुल देव,अमित गोडाने राजस्व विभाग की ओर से कोरोना महामारी की रोकथाम और आपदा प्रबंधन नियम अन्तर्गत अपने फर्ज पर डटे हुए हैं।

    रेवांचल टाइम्स से अखिलेश बंदेवार सिवनी

No comments:

Post a Comment