नैनपुर नगर के वार्डो एवं ग्रामो में जोर सोर से चल रहा अवैध शराब का कारोबार
मनचाहे रेट बिना रेट लिस्ट के बेच रहे दुकान से शराब
मण्डला - आबकारी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में शराब का एक भी बार नहीं है और वो सत्य भी हैं, लेकिन जिले भर में कई ऐसी जगह हैं, जहां ग्राहक को बार से भी ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और खुले आम परोसी जा रही है देशी विदेशी शराब।
एक कहावत है तू डाल-डाल, मैं पात-पात. मंडला में शराब तस्कर भी कुछ इसी तर्ज पर काम कर रहे हैं. भाजपा सरकार ने माँ नर्मदा नदी को तीर्थ का दर्जा देते हुए माँ नर्मदा नदी के तटों के के किनारे शराब बिक्री पूर्णतः प्रतिबंद किया था। वही नर्मदा नदी मंडला नगर को तीन तरफ से घिरे हुए है। जिससे मंडला में भी सरकार का नियम लागू होता है कि नर्मदा नदी के तटों से पांच किलोमीटर तक शराब बेचने पर पूर्णतः पाबंदी है, और शराब नही बेची नही जा सकती लेकिन इसके बावजूद नगर में ऐसे सैकड़ों जगह है जहाँ पर खुलेआम कच्ची पक्की विदेशी शराब बिक्री चालू है।
वही जिले के आबकारी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि नर्मदा नदी के तटों से पांच किलोमीटर के एरिया में शराब नही बिक रहे और न ही जिले में शराब का एक भी बार नहीं है और वो सत्य भी है, लेकिन जिले भर में कई ऐसी जगह हैं, जहां ग्राहक को बार से भी ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और खुले आम शराब परोसी जा रही है। पर आलम यह है कि आपको एक ही जगह में कच्ची देसी-विदेशी शराब और अंडा आदि चाय तथा किराने की दुकानों पर आसानी से मिल जाएंगे. शराबी खुलेआम जाम से जाम छलकाते हुए कहीं भी नजर आ सकते हैं, लेकिन आबकारी विभाग सब जानते हुए भी अनजान बना हुआ है वही शासन-प्रशासन भी इससे अनजान बना हुआ है।
वही सूत्रों की माने तो घर से लेकर चाय पान किराना की दुकानों पर बिक रही है शराब, स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले मंडला में शराब की 6 दुकानें संचालित हुआ करती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में सभी दुकानों को बंद कर दिया गया था. अब इन दुकानों के बंद होने के बाद भी नगर में अवैध शराब तस्करों ने यहां मजबूत पांव जमा लिए हैं.
जब इस पूरे मामले में रेवांचल टाइम्स के संवाददाता ने जिला आबकारी अधिकारी इन्देश तिवारी से बात की तो इनका कहना है कि मंडला नगर में नदी से पांच किलोमीटर तक शराब बेचना पूर्णतः बंद है.औऱ नगर में कही भी शराब नही बिक रही है वही उन्होंने कहा कि जिले में एक भी बार संचलित नहीं है। और अगर कहीं पर अवैध शराब बिक्री या लाने लेजाने तस्करी की सूचना मिलती है तो विभाग की फील्ड टीम त्वरित कार्रवाई करती है.। पर लोगो का कहना है कि टीम कहाँ पकड़ती टीम द्वारा कार्यवाही कहाँ औऱ कैसे होती है आज तक किसी को पता नही है बस विभाग कभी कभार गाँव मे बिक रही कच्ची शराब पकड़ कर अपनी वही वही लूटती है पर आज तक बडे शराब तस्कर जो कार बोलोरो चार चक्के में ढुलते उन्हें विभाग कभी नही पड़ा है।
ऐसे ही नैनपुर नगर की शराब दुकान के ठेकेदार की मनमाने के चलते सभी नियमों को ताक में रखते हुये खुलेआम उल्लंघन करना कोई आम बात नहीं है ठेकेदार के द्वारा किसी भी प्रकार से सरकारी नियमों का पालन नहीं करना आदत में आ गया है, वही आबकारी नियम के अनुसार ठेकेदार को केवल अपनी दुकान से ही शराब बेचने की अनुमति प्रदान की गई लेकिन ठेकेदार के द्वारा पैसे कमाने के लालच में नगर के सभी वार्ड एवं नगर से लगे ग्रामीण इलाकों से धड़ल्ले से बिना डरे धड़ल्ले से शराब बिक़वाई जा रही है साथ ही शराब दुकान पर रेट लिस्ट नही लगाई गई कि कौन सी शराब के रेट क्या है आज तक किसी को पता नही है। वही वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी के चलते देश मे आर्थिक संकट खड़ा होने के कारण सरकार शराब बिक्री पर बीस प्रतिशत रेट बढ़ा दिया है पर रेट बढ़ने के बाद आज भी शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट नही लगाई गई बल्कि ग्राहकों से मनमाफिक पैसा वसूल रहे है, वही शराब लेने के बाद बिल मांगने पर ठेकेदार के मैनेजर औऱ चेलो के द्वारा ग्राहकों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जाता है जबकि नियम अनुसार ठेकेदार को हर ग्राहक को बिल देना अनिवार्य है ओर तो ओर शराब दुकान में शराब की रेट लिस्ट भी लगाना अनिवार्य है लेकिन शराब ठेकेदार की मनमानी के चलते ऐसे ही मनमानी रेट पर शराब का विक्रय किया जा रहा है न ही शराब दुकान में बारकोड स्केनर है ना रेट लिस्ट न ही कोई बिल देने को तैयार केवल शराब दुकान के ठेकेदार मैनेजर ओर चेलो की खुलेआम मनमानी ही देखी जा रही है
आबकारी विभाग की सांठगांठ से गांव-गांव औऱ नगर के वार्डो में बिक रही अवैध कच्ची व देसी विदेशी शराब शिकायत के बाद भी नही हो रही कार्यवाही
आबकारी विभाग के द्वारा साधी गई चुप्पी जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करती नजर आ रही है औऱ अब ग्रामीणों में रोष दिखने लगा है वही नैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी पिंडरई क्षेत्र में भी इन दिनों जोर शोर से शराब की बिक्री की जा रही है वही नाम न छापने की स्थिति में लोगो ने बताया कि सब सेटिंग से ये धंधा चल रहा है आप बस आबकारी विभाग में सांठगांठ से गांव-गांव में धड़ल्ले से अवैध कच्ची व देसी विदेशी शराब बेची जा रही सकती है। इस पूरे मामले को विभाग जानते हुए भी धृतराष्ट्र बना हुआ है।
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिंडरई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवो में एक जगह में दो जगहो पर अवैध रूप से देशी विदेशी शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। वही डिठौरी में भी खुलेआम कच्ची देशी विदेशी शराब बेचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
कच्ची शराब की बिक्री से कभी भी कोई बड़ी घटना होने की आये दिन संभावना बनी रहती है। जिस तरह से गांव गॉव में बिक रही अवैध कच्ची व अवैध तरीके से बेची जा रही देशी शराब में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी,पुलिस को सब पता है, की कौन से गाँव मे किसके यहाँ शराब बेची जा रही है क्योंकि जो गांव गांव में अवैध कच्ची शराब व देसी विदेशी शराब के विभाग की मर्जी से बिकती है और तो और इन अवैध शराब विक्रेताओं विभाग माहवारी शुल्क वसूलती है।
Read also
मंडला: वाहन में अति आवश्यक सेवा का लेवल और परिवहन तम्बाखू का वो भी लकड़ी का बुरादा मिलाकर- वाह
नैनपुर के क्षेत्र पाठासीहोरा, डिठौरी गांव में दो दो जगह देसी शराब विदेशी शराब परचून की दुकान से बिक्री की जा रही है। बताया जाता है कि परचून के दुकानदार देसी शराब के ठेकेदारों से सांठगांठ कर के सभी प्रकार की शराब बिक्री कर रहे हैं। वही नैनपुर से लगे क्षेत्र ग्राम धनोरा अतरिया,इमलीटोला, लालबर्रा, मोहगांव जैसे अनेको गावो में भी कच्ची शराब के साथ साथ विदेशी शराब का भी विक्रय किया जा रहा है जिससे गांव में बुरा असर पड़ रहा है। तथा आए दिन शराबियों द्वारा आपस में मारपीट लड़ाई झगड़ा होता रहता है। इतना ही नहीं आय दिन शराबियो का जमावड़ा भी इन क्षेत्रों में देखा जा सकता है
खबर से ठेकेदार के चाहते पत्रकार हलाकान
शराब ठेकेदार से हर माह मोटी रकम एवं दारू लेने वाले ठेकेदार के चाहिते पत्रकार अब रेवांचल टाइम में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद शराब ठेकेदार और ठेका लिए कुछ कथाकथित पत्रकार हलाकान होते नजर आ रहे हैं क्योंकि सूत्रों से पता चला है कि ठेकेदार के द्वारा अब इनकी मंथली बंद कर दी गई है जिससे यह पत्रकार चिंचित नजर आ रहे हैं वही इन पत्रकार के द्वारा अब शहर में घूम घूम कर लोगों से तरह तरह की चर्चाएं भी जा रही है। पर जनमानस में चर्चा आज भी आम हो रही की अखिर इस अबैध शराब बिक्री में कब होगी कार्यवाही कब जागेगा प्रशासन यह सोचनीय विषय है?
रेवांचल टाइम्स से महेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
Monday, May 25, 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment