सावधान आपके तंबाखू में ज्यादा पैसे की लालच में मिला रहे है लकड़ी का बुरादा
मंडला- जिला मुख्यालय से लगे गांवों में मादक पदार्थो की अवैध तंबाखू गोदाम संचालित कर चार पहिया वाहनों पर अति आवश्यक सेवा का लेवल चिपकाकर मादक पदार्थ तम्बाकू और लकड़ी का बुरादा मिलाकर शहर से लेकर गांव तक छोटे बड़े व्यापारियों को सप्लाई किया जा रहा है।जबकि कोरोना वायरस जैसे महामारी में जिला प्रशासन के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री में टोटल प्रतिबंधित किया गया है।लेकिन जिला मुख्यालय के कुछ प्रतिष्ठित व्यापारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गोदाम बनाकर अवैध रूप से तंबाकू में लकड़ी का बुरादा मिलाकर गुटखे के पाउच बनाए जा रहे हैं और ओने पौने दामों में बिक्री की जा रही है और संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।
ताजा मामला बिनैका का
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बिनैका के तालाव के आगे एक गोदाम पर मंडला के राहुल चौरसिया हाकगंज में राहुल ट्रेसर्स के नाम पर संचलित दुकान है जिसमे व्यापारी के द्वारा अवैध रूप से गोदाम संचालित कर तंबाकू और लकड़ी का बुरादा मिलाकर इमरजेंसी वाहन में सप्लाई कर रहा था। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मी मौके स्थल पर पहुंचकर कवरेज कर तत्काल औषधि एवं खादय अधिकारी को अवैध मादक पदार्थ में लकड़ी का बुरादा मिश्रण कर सप्लाई की जानकारी दी गई।जिसकी बानगी वीडियो व फोटो में देखी जा सकती है।
खतरनाक हो सकता है तम्बाखू का व्यवसाय - क्योकि इससे बनेगा गुटखा फिर लोग खाकर जगह जगह थूक फैलायेंगे जो कोरोना को फ़ैलाने में मददगार होगाक्या कहते है अधिकारी- इस सम्बन्ध में फ़ूड अधिकारी वंदना जैन ने कहा है की इस तरह तम्बाखू का परिवहन अवैध है जानकारी एकत्रित की जा रही है कार्यवाही की जायेगी
जिले के कुछ वरिष्ठ कथाकथित पत्रकार जो कि जिले में चल रहे अवैध व्यवसाय करने वालो को लेते है गोद
बीते दिनांक 23 मई दिन शनिवार को ग्राम बिनैका में जब मीडिया कर्मी द्वारा कवरेज के दौरान सारा वाकया सामने आया। कुछ अपने आप को बड़े पत्रकार समझने वाले के द्वारा ऐसे मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले से हर महीने राशि वसूल उन्हें अवैध कार्य करने वालो को देते है संरक्षण और संरक्षण देने के एवज में उन से ली जाती मोटी रकम या फिर उनका किया जाता बीमा, परंतु मौके पर ईमानदार पत्रकार पहुंचकर मादक पदार्थ (तंबाखू) की अवैध बिक्री की जानकारी संबंधित अधिकारी को दिए जाने पर उनका महीने का पैसे मिलने वाला व्यापारिक द्वारा मना करने के बाद ईमानदार पत्रकारों के विरुद्ध कुछ तथाकथित पत्रकार के द्वारा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ये वरिष्ठ कथाकथित पत्रकार जो जिले में चल रहे सभी अबैध कामो में रहते है 5 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के पार्टनर होते है चाहे वह रेत,हो शराब नशीले मादक पदार्थ जुआ अन्य सभी अबैध कार्यो में इनकी संलिप्त होते है। जैसे ही अबैध कार्यो की पत्रकारों के द्वारा खबरें बनाई जाती है तो सबसे पहले अबैध कार्य करने वाले सबसे पहले इन दलालो को फोन लगाया जाता है और ये तुंरन्त ही हाजिर हो जाते है पहले तो उस मिडिया कर्मी को चंद रुपयों का लालच देते है और वह मीडिया कर्मी उनकी बात नही मानता है तो अबैध कार्य करने वाले से झूठे मामले फसाने की धमकी देते है क्योंकि जिले में जितने भी अबैध कार्य चल रहे है सब मे इनकी दलाली फिक्स है और तो ओर ये लोग अगर कथाकथित अपने आपको वरिष्ठ पत्रकार बताने वाले हमेशा ही अपने जूनियर मीडिया कर्मियों का शोषण करते नजर आते है क्योंकि ये सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों के बीमा कर सम्बन्ध बनते है औऱ जो इनसे बीमा नही करते है उनकी खबरें बनकर बेलकमेल करते नजर आते वही सूत्रों की मानो तो अपने चैनल की आईडी के दम पर कान्हा नेशनल पार्क और अन्य अनेक कार्यालयों में फोटो वीडयो डाक्यूमेंटी फ़िल्म के नाम पर लाखो के फर्जी बिल लगा कर अबैध वसूली कर रहे है। अगर आपको नगर में कोई भी अबैध काम चालू करना है तो तत्काल इन वरिष्ठ कथाकथित पत्रकार से संपर्क करे बस इन्हें इनके दलाली का पैसा भर समय मिले ये सब अधिकारी कर्मचारियों के मैनेज करने में माहिर है क्योंकि ये मीडिया लाइन में सीनियर है इन्हें सब पता है कि किसे कैसे मेँनेज किया जाता है।
विडियो देखें
रेवांचल टाइम्स से पवन राय की रिपोर्ट मंडला




No comments:
Post a Comment