BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा में 10 जून तक आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 27, 2020

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा में 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा में रिक्त सीटों की पूर्ति किया जाना है जिसके लिए केवल अनुसूचित जनजाति की छात्र एवं छात्राओं से 10 जून 2020 तक प्रोफाईल पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रातः 10 से 2 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। संस्था में कक्षा सातवीं के लिए 4 बालक, 6 बालिका, कक्षा आठवीं के लिए 5 बालक, 5 बालिका, कक्षा दसवीं के लिए 6 बालक, 5 बालिका, कक्षा ग्यारहवीं के लिए 5 बालक, 5 बालिका तथा कक्षा बारहवीं के लिए 16 बालक, 19 बालिकाओं की रिक्त सीटें हैं।
प्राचार्य ने बताया कि आवेदक को पिछली कक्षा सीबीएससी पाठ्यक्रम से 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीण करना आवश्यक है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश के लिए आवेदन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा पिन कोड-481996 पर स्वयं या किसी के माध्यम से या रजिस्टर डाक द्वारा जमा किए जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment