BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर सिवनी के फेसबुक पेज पर 10 वीं और 12 वीं की पढाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 8, 2020

कलेक्टर सिवनी के फेसबुक पेज पर 10 वीं और 12 वीं की पढाई

कलेक्टर सिवनी के फेसबुक पेज पर भी प्रतिदिन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त 10 वीं और 12 वीं की शैक्षणिक सामग्री पोस्ट की जावेगी । आप सभी से आग्रह होगा कि इस सामग्री को बच्चों तक अवश्य पहुंचावें ।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है । इस परिस्थिति में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है । DigiLEP के नाम से संचालित पढ़ाई की इस ऑनलाइन योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 के जिन बच्चों या उनके अभिभावकों के पास स्मार्टफोन है उन बच्चों के कक्षावार वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं । इन वॉट्सऐप ग्रुप में उस स्कूल के शिक्षक भी जुड़े हैं । भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिदिन कक्षा 1 से 12 के कोर्स के अनुसार शैक्षणिक सामग्री प्राप्त होती है जो इन वॉट्सऐप ग्रुप में प्रतिदिन पोस्ट की जाती है । बच्चे मोबाइल फोन की उपलब्धता अनुसार दिन में किसी भी समय इस शैक्षणिक सामग्री का अध्ययन कर सकते हैं । बच्चों के कक्षा शिक्षक इस शैक्षणिक सामग्री से संबंधित समस्या का समाधान भी इसी वॉट्सऐप ग्रुप में करते हैं । शासकीय स्कूलों के साथ साथ प्राइवेट स्कूलों के लिये भी यह योजना चलाई जा रही है । इसी के साथ लोकल केबल के माध्यम से स्थानीय TV चेंनल पर भी इस शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण किया जा रहा है । मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर भी 10 वीं और 12 वीं की शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण शीघ्र ही किया जाने वाला है । आप सभी नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि ऑनलाइन पद्धति से पढ़ाने की इस DigiLEP योजना की जानकारी समस्त स्कूली बच्चों को प्रदान करें तथा इसका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करें , ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें ।

डॉ. राहुल हरिदास फटिंग
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिवनी

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल सिवनी

No comments:

Post a Comment