Breaking

revanchal times new

सिहोरा के गंजताल में बड़ी नहर में गिरा बाइक सवार, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

सिहोरा के गंजताल में बड़ी नहर में गिरा बाइक सवार, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

जबलपुर। सिहोरा के गंजताल की बड़ी नहर में गुरुवार रात बाइक सवार रामप्रकाश गुप्ता अनियंत्रित होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सिहोरा अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे उच्च चिकित्सा के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



मंडी से अनाज बेचकर लौट रहा था गांव

सिहोरा पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 7.30 बजे कुंआ गांव का रहने वाला रामप्रकाश गुप्ता मंडी से अनाज बेचकर गांव लौट रहा था। गंजताल में नहर के पास अचानक उसकी बाइक असंतुलित हो गई। रामप्रकाश ने बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन तीस फीट का ढाल होने की वजह से वह बाइक पर काबू नहीं रख सका और नहर में गिर गया।

लोगों ने पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा

बाइक को गिरता देखकर आसपास के लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया। कुछ ही देर में मौके पर लोग एकत्र हो गए और रामप्रकाश को नहर के पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल एम्बुलेंस से सिहोरा अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामप्रकाश के सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिहोरा अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new