Breaking

revanchal times new

मंडला की बेटी भूमि चौरसिया का चयन, 700 अभ्यर्थियों में हासिल की सफलता


एक पद के लिए देशभर से आए अभ्यर्थियों के बीच चयन, IIITDM जबलपुर में जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर मिला नियुक्ति प्रस्ताव


दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर मंडला की बेटी भूमि चौरसिया ने बड़ी सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। राजीव कॉलोनी, मंडला निवासी भूमि चौरसिया, पुत्री ब्रजेश कुमार चौरसिया (अतिरिक्त साक्षिया अधिवक्ता), का चयन पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पन एवं विनिर्माण संस्थान (IIITDM) जबलपुर में जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) के पद पर हुआ है।

बताया गया कि इस चयन प्रक्रिया में करीब 700 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि पद केवल एक था। ऐसे कड़े प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में भूमि ने अपनी योग्यता, मेहनत और साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के दम पर चयन हासिल किया। यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक क्षमता और निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

संस्थान द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति प्रस्ताव के अनुसार, भूमि का चयन “Post-Quantum Secure and Verifiable Auction Framework for National e-Governance” परियोजना के अंतर्गत किया गया है। यह परियोजना ANRF द्वारा वित्तपोषित है तथा परियोजना के प्रमुख अन्वेषक (Project PI) डॉ. नितिश अंडोला हैं।

नियुक्ति प्रस्ताव के अनुसार, भूमि को प्रतिमाह 37 हजार रुपये fellowship के साथ HRA प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी होगी। चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन और चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। 

भूमि की यह सफलता मंडला जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित अवसरों के बीच भी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंच बनाई जा सकती है, भूमि ने यह साबित कर दिखाया है। एक पद के लिए लगभग 700 अभ्यर्थियों के बीच चयनित होना निश्चित रूप से उनकी उपलब्धि को और खास बनाता है।

भूमि चौरसिया की इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता से जिले के युवाओं को आगे बढ़ने, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने की प्रेरणा मिलेगी।

मंडला की बेटी भूमि चौरसिया को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। परिजनों और सुभचितको के दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new