Breaking

revanchal times new

व्यापारी समृद्ध मप्र का संकल्प लेकर 55 जिलों में निकालेंगें कलश यात्रा


जबलपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मप्र द्वारा प्रदेश के सभी 55 जिलों में ‘समृद्धि कलश यात्रा एवं कलश स्थापना’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों को एक सूत्र में जोड़ते हुए ‘समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्य प्रदेश’ के संकल्प को साकार करना है। कलश यात्रा में प्रत्येक जिले के बाजार की मिट्टी को एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक जिले के बाजार की मिट्टी उस जिले के व्यापारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक बनेगी।

 18 नवंबर को भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित भव्य समापन समारोह में इन सभी 55 कलशों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह के दौरान प्रदेश के दस संभागों के प्रतिनिधि जिला अध्यक्षों द्वारा महा कलश मुख्यमंत्री को भेंट किए जाएंगे।  कैट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्यक्रम के प्रभारी राजीव बड़ेरिया, कलश यात्रा के प्रभारी संयुक्त अध्यक्ष गोविंद दास असाटी, जबलपुर कैट से जितेंद्र पचौरी, संदेश जैन, दीपक सेठी, राजा सराफ, रोहित खटवानी, निखिल पावा, ऐड. राजीव नेमा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पिंकी जैन, इंजीनियर आशीष इंदुरख्या (आशु ), मयूर सिंघवी, आशु अग्रवाल, संजय चड्ढा, मनोज जसाटी, एवं इस कार्यक्रम में कैट महिला पदाधिकारी सीमा सिंह चौहान, नम्रता भाटिया, प्रतिभा जैन, दीपा टुडेजा, एवं अन्य व्यापारी संगठन के भी पदाधिकारी शामिल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new