Breaking

revanchal times new

हिरन नदी के हरगढ़ घाट पर खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत कारोबारियों में भगदड़; नाव तोड़ी, ट्रैक्टर जब्त

जबलपुर | अवैध रेत खनन पर कार्रवाई

हिरन नदी के हरगढ़ घाट पर खनिज विभाग की दबिश, अवैध कारोबारियों में मची भगदड़

रेत निकाल रही नाव तोड़ी, एक ट्रैक्टर जब्त; घाट पर जमा रेत नदी में बहाई

कार्रवाई की बड़ी बातें
● हरगढ़ घाट पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त दबिश
● मौके से रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया
● रेत निकालने में इस्तेमाल की जा रही नाव को तोड़ा गया
● कार्रवाई एसडीएम ज्योति परस्ते के नेतृत्व में की गई

जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र में हिरन नदी के हरगढ़ घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खनिज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से रेत से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया, जबकि रेत निकालने में इस्तेमाल की जा रही नाव को तोड़ दिया गया। बोट से निकाली गई रेत को भी प्रशासन द्वारा नदी में बहा दिया गया।

पुलिस को देखकर मौके से भागे कारोबारी

बताया गया है कि सिहोरा और आसपास के क्षेत्र में हिरन नदी से अवैध रूप से रेत निकाले जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। सूचना मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम सक्रिय हुई और पुलिस की मदद से हरगढ़ घाट पर घेराबंदी कर दबिश दी।

टीम को देखते ही वहां मौजूद कथित अवैध कारोबारी मौके से भाग निकले। इसके बाद अधिकारियों ने घाट पर कार्रवाई करते हुए रेत निकालने में इस्तेमाल की जा रही नाव को तोड़ दिया। घाट किनारे एकत्र रेत को नदी में बहाया गया।

🚜 रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
कार्रवाई के दौरान टीम ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा। ट्रैक्टर को कार्रवाई के बाद खितौला थाना पहुंचाया गया।
एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम

यह कार्रवाई सिहोरा एसडीएम ज्योति परस्ते के नेतृत्व में की गई। टीम में तहसीलदार सुमित कुमार गुप्ता, आरआई और पटवारी भी शामिल रहे।

अधिकारियों के मुताबिक बारिश के बाद नदी में बहकर आई रेत को बोट की मदद से निकालने की शिकायतें मिल रही थीं। हिरन नदी के विभिन्न घाटों से ट्रैक्टर, हाइवा और डंपरों के जरिए अवैध रेत खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।

हरगढ़ के बाद दूसरे इलाकों पर भी नजर
हरगढ़ घाट पर कार्रवाई के बाद भी गोसलपुर, मझगवां और मझौली क्षेत्रों में हिरन नदी से रेत निकाले जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
रेवाँचल टाइम्स | जबलपुर
अवैध खनन और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी स्थानीय खबरों पर हमारी नजर।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new