Breaking

revanchal times new

श्रद्धा-भक्ति से मनाई गुरु पूर्णिमा,गुरु महिमा के भजनों से गूंजा हरे माधव सत्संग भवन,




रेवांचल टाइम्स  - मंडला। हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा मंडला द्वारा स्थानीय सुभाष वार्ड स्थित हरे माधव सत्संग भवन में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती एवं पूजन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरु के उपदेशों का स्मरण किया । संगत के लिए विभिन्न सुविधाओं का अभिनंदन किया गया। आसपास क्षेत्र से भी सेवकों ने आकर कार्यक्रम में सहभागिता की। 


सत्संग के दौरान शिष्यों ने सदगुरु बाबा ईश्वर शाह जी द्वारा भक्तों पर किए गए उपकारों,उनकी लीलाओं एवं मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।सत्संग के दौरान भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया ।पाखर भेंट कर सदगुरु के प्रति श्रद्धा अर्पित की गई। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य,भजन कीर्तन में शामिल हुए तथा गुरु पूर्णिमा की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में हरे माधव रूहानी बाल संस्कार के नन्हें बच्चों ने निर्मल भाव एवं प्रेममयी वंदना से अभिनव प्रस्तुति दी।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं सेवादार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अगले चरण में ब्रह्मभोज प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा पर्व का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post