Breaking

revanchal times new

बजाग पुलिस को मिली सफलता, दो मवेशी चोरों को धर दबोचा,भेजा जेल





दैनिक रेवाँचल टाईम्स - बजाग। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से पालतू मवेशियों के चोरी होने की घटनाओं के बीच पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पण्डरीपानी निवासी शिकायतकर्ता संतोष मरावी खेती-किसानी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह  और उसकी पत्नी नंदनी बाई सो गए थे था। घर के पास उसने अपने मवेशियों को बांध रखा था। 21 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो मवेशी वहां नहीं थे। आसपास तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके दो मवेशी चोरी हुए थे, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई। बाद में जानकारी लेने पर पता चला कि रामसिंह पिता पुनवासीह का भी एक भैंस और एक मवेशी चोरी हुआ है, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई। इस तरह चोरी गए पशुओं की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

ग्रामीणों द्वारा जंगल में तलाश किए जाने पर चोरी गए दो मवेशियों के साथ ग्राम सेलवार निवासी मुस्तकीम खान और ग्राम केंद्रा बहरा निवासी संदीप धुर्वे मिले । शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों मवेशियों को रात में घर से चुराकर जंगल ले गए थे। मामले में पुलिस ने मुस्तकीम खान और संदीप धुर्वे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 मामले की जांच की उप निरीक्षक संजय सिंह धुर्वे द्वारा  की जा रही  है। पुलिस का कहना है कि मवेशी तस्करी से जुड़े गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। और आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

*क्षेत्र में मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं से चिंता*

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से घरों और जंगल में चरने वाले पालतू मवेशियों के चोरी होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। गर्मी के दिनों में भी इस तरह की घटनाओं की शिकायतें पुलिस तक पहुंची थीं। ग्रामीणों के बीच मवेशी तस्करी को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पुलिस द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई से ग्रामीणों को उम्मीद है कि मवेशी चोरी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post