Breaking

revanchal times new

चलते-चलते धंसा ट्रक, NH-30 पर पलटा; हाईवे में अचानक बने गहरे गड्ढे से बड़ा हादसा टला



दैनिक रेवांचल टाइम्स | भुआ बिछिया (मंडला) मंडला जिले के भुआ बिछिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर की ओर से मंडला आ रहा एक मालवाहक ट्रक अचानक सड़क धंस जाने से अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सामान्य गति से गुजर रहा था कि अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और गहरा गड्ढा बन गया। ट्रक का संतुलन बिगड़ते ही वह पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस द्वारा वाहनों को वैकल्पिक रूप से निकालने का प्रयास किया गया, जबकि पलटे ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।


घटना के फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हाईवे के बीच धंसा सड़क का हिस्सा, पलटा हुआ ट्रक और मौके पर लगी वाहनों की लंबी कतार स्पष्ट दिखाई दे रही है। यह दृश्य राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों की जवाबदेही तय की जाए तथा पूरे मार्ग का सुरक्षा ऑडिट कराकर आवश्यक मरम्मत तत्काल कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post