BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला की शुचि ने की बेहतरीन गेंदबाजी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 23, 2023

मंडला की शुचि ने की बेहतरीन गेंदबाजी...




रेवांचल टाईम्स - मण्डला, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर द्वारा बाली का वर्ग 23 में मध्यप्रदेश की टीम ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स में भाग लेते हुए क्रिकेट टीम ने नागपुर में खेले गए पांच लीग मैच में चार जीतकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मेघालय, गोवा, सौराष्ट्र, बंगाल, पंजाब के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में एम पी टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भोपाल की सौम्या तिवारी के नेतृत्व में एम पी टीम में जबलपुर संभाग के जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय की फिरकी गेंदबाजी ने चार मैच में 9 विकेट हासिल किए हैं। इसके अतिरिक्त बंगाल के विरुद्ध खेला गया रोमांचक मैच टाई हुआ जिसमें मध्यप्रदेश ने सुपर ओवर डालने के लिए शुचि उपाध्याय को बाल थमाई जिसमें ओवर की पहिली दो गेंद में दो विकेट हासिल किया। परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश को महज एक रन विनिंग अनुष्का शर्मा के बल्ले से आया और मध्यप्रदेश विजई हुई। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर जेडीसीए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल, योगेंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, त्रिलोक नायडू, द्वारका मिश्रा, राजेंद्र सिंह ठाकुर,अनिल शर्मा, विक्रम जिनसरी, विद्यापति श्रीवास्तव, पवन सिंधिया आदि खेलप्रेमी एवं डीसी मंडला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, समसुदीन, उत्कर्ष पटेल सहित खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं। एमपी टीम का अगला मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा उसके आधार पर मध्य प्रदेश की टीम का फैसला होगा कि वह सेमीफाइनल फाइनल खेलती है कि नहीं।

No comments:

Post a Comment