दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला, विकास मवई में 11 दिसंबर 2023 सोमवार 'ग्राम के बीचो-बीच स्थित खेरमाई मंदिर के समीप श्री साईं स्मार्ट लर्निंग स्कूल मवई में पूर्व वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी बाल मेले का आयोजन किया गया। नन्हे - नन्हे बच्चों द्वारा तरह-तरह की दुकान लगाई गई । सभी अभिभावक एवं आमंत्रित लोगों ने मेले में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । श्री साईं स्मार्ट लर्निंग स्कूल प्रबंधन द्वारा भी अच्छी व्यवस्था की गई । सभी बच्चों ने मेले का खूब लुफ्त उठाया ।
Tags
adivasi jila mandla

