BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेजी से फल-फूल रहा अवैध गोरखधंधा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 12, 2023

तेजी से फल-फूल रहा अवैध गोरखधंधा...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला यूं तो अवैध कारोबार मंडला जिले में चल रहा है। सभी तरह के अवैध कारोबार को बंद करने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अनेक लोगों का आरोप है कि शासन प्रशासन के सांठ गांठ से मंडला जिले में कई तरह के अवैध कारोबार चल रहे हैं जिससे कई लोगों शासन प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। अनेक अवैध कारोबार सहित शराब के अवैध कारोबार का गोरखधंधा इस जिले में अत्यंत फल फूल गया हैं। लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग ठेकेदारों के कब्जे में है। ठेकेदारों के इशारे पर यह विभाग इस जिले में काम कर रहा है। देखा यह जा रहा है कि दिनों में तो कच्ची शराब पकड़ी जा रही है जबकि अंग्रेजी शराब इसका विक्रय अवैध तरीके से मण्डला जिले के लगभग सभी गांव व नगर में ठेकेदारों के माध्यम से किया जा रहा है। होटलोंए दुकानोंए रेस्टारेंटए ढाबों जहां देखो वहां सरेआम शराब बिक रही है। सूत्रों की मानें तो सुबह से शराब ठेकेदार शराब की सप्लाई तेजी के साथ जगह जगह करते हैं। जहां से वैध तरीके से शराब विक्रय नहीं हो सकतीए वहां से भी शराबों का विक्रय इनके द्वारा किया जा रहा है। आबकारी विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभाग भी गांव गांव गली गली नगर सहित होटलए रेस्टारेंटए दुकानों ढाबों में बिक रही अवैध शराबों को रोकने के लिए परिणामकारी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं जबकि इन्हें सबकुछ पता है कहां कहां से अवैध शराब का वितरण हो रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन प्रशासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाए और एक विशेष दल गठित करके जहां जहां भी अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बिक रही है उसे तत्काल रोकी जाए। इसके अलावा सभी तरह के अवैध कारोबार पूरी तरह बंद किये जाएं तो जनहित में अच्छा होगा ऐसी नागरिको की मांग है।

No comments:

Post a Comment