BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस कैम्पस में खेला गया वालीबॉल मैच, चाड़ा बनी विजेता... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 19, 2023

पुलिस कैम्पस में खेला गया वालीबॉल मैच, चाड़ा बनी विजेता...



रेवांचल टाईम्स - ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओ को निखारने के उद्देश्य से  सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में प्रभारी थानाप्रभारी अशोक तिवारी के द्वारा थाना स्टॉफ के सहयोग से बैगाचक ग्रामों के खिलाड़ियों को वालीबाल प्रोतियोगिता के आयोजन में शामिल होने आमंत्रित किया गया।जहा खेल के आयोजन के अवसर पर बैगांचल की चार टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया थाना बजाग परिसर के खेलमैदान में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में वनग्राम चकरार, शेराझर शीतलपानी और चाड़ा बी की टीम ने भाग लिया। बारी बारी से  सभी टीमों के मध्य मैच खेला गया। जिसमें चाड़ा बी टीम के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय हासिल की।पूरे आयोजन के दौरान बजाग नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्माननीय अतिथि गण व पुलिस थाने का स्टॉफ मौजूद रहा!

No comments:

Post a Comment