BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कूप कटाई के दौरान पेड़ की शाखा व्यक्ति की पीठ पर गिरने से व्यक्ति घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 19, 2023

कूप कटाई के दौरान पेड़ की शाखा व्यक्ति की पीठ पर गिरने से व्यक्ति घायल

           


हादसा ' वन विभाग मवई (उत्पादन) का मामला -

 दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला मवई 19 दिसंबर 2023 मंगलवार-विकासखंड मवई के कूप क्रमांक -2 रौघुट /कक्ष क्रमांक R F 1163 / कूप प्रभारी - दयाराम आर्मो  (वनरक्षक उत्पादन मवई ) जिनकी रेखा देखा में चल रहा था कूप कटाई का कार्य जिस के अंतर्गत हुआ हादसा । चैन सिंग धुर्वे  पिता - सुखलाल धुर्वे  उम्र - 36 वर्ष । पेड़ कटाई के दौरान पेड़ की शाखा उक्त व्यक्ति की पीठ पर गिर गई। जिस से व्यक्ति घायल हो गया | काफ़ी समय तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा विभाग के कूप प्रभारी व चौकीदार मौके में नही थे। ग्रामीनो ने स्वस्थ केंद्र मवई में 108 एंबुलेंस की सहायता से लाया गया। विभाग घटना को गंभीरता से नहीं ले रहा है । न जाने ऐसे जंगलों में कार्य करते हुए कितने ग्रामीण हादसे की शिकार हो जाते हैं । परन्तु वन विभाग उदासीन रहता है । अस्पताल में ग्रामीणों द्वारा व्यक्ति का सही उपचार व विभागीय सहायता की माँग की गई है । 

  इनका कहना है -  

घायल व्यक्ति काउपचार विधिवत किया गया है ।जितनी सुविधा अपने यहां उपलब्ध है व्यक्ति  को पसली में  चोट है एक्स-रे स्पेश लिस्ट छुट्टी पर है इसलिए एक्स-रे नहीं हो पाया है ।परिजनों की मांग के आधार पर हमने उन्हें यहां से रेफर कर दिया है। डॉ वैभव पटेल |

No comments:

Post a Comment