BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डुमना नेचर पार्क में बच्चों और पर्यटकों को अब लुभायेगा फन बस पार्क में खेल के अन्य संशाधन भी उपलब्ध - महापौर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 21, 2023

डुमना नेचर पार्क में बच्चों और पर्यटकों को अब लुभायेगा फन बस पार्क में खेल के अन्य संशाधन भी उपलब्ध - महापौर



 

रेवांचल टाईम्स - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल द्वारा फन बस का किया गया उद्घाटन, कबाड़ से कमाल की तर्ज पर पुरानी कंडम हो चुकी मेट्रो बस को मोडिफाई करके डुमना नेचर पार्क में बच्चों के खेलने-कूदने के लिए तैयार फन-बस का महापौर, अध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष ने भी लिया आनंद, पार्क के अंदर बच्चों के मनोरंजन के लिए फन बस और फिसल पट्टी आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगा, महापौर, अध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष ने भी आज फन बस के साथ-साथ फिसल पट्टी का उठाया लुफ्त


जबलपुर नगर निगम के डुमना नेचर पार्क में पर्यटकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेकों नवाचार किये गए हैं तथा खेल का भी आनंद उठाने संशाधनों को नए सिरे से विकसित किया गया है। पार्क में कबाड़ से कमाल योजना के अंतर्गत अनुपयोगी मेट्रो बस का मॉडीफाय करके एक फल बस तैयार की गयी और इसके आस पास फिसल पट्टी तथा अन्य संशाधन विकसित किये गए हैं जिसका आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एवं नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल के द्वारा उद्घाटन किया गया और फन बस तथा फिसल पट्टी का आनंद उठाकर पर्यटकों और बच्चों को भी आकर्षित किया। 

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि फन बस, फिसल पट्टी और अन्य विकसित खेल संशाधन डुमना नेचर पार्क में बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है और सभी पार्क में आने जाने वाले लोग इसका लुफ्त उठाने आतुर दिखाई दिये। 

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि इसके पूर्व नगर निगम द्वारा अनुपयोगी मेट्रो बसों का इस्तमाल कर नए सिरे से रेनोवेट कर महिलाओं के लिए चेजिंग रूम, पुस्तक बैंक, बर्तन बैंक, थैला बैंक, आदि तैयार कर लोगों को सुविधाएॅं मुहईया कराई गयी हैं अब वहीं दूसरी ओर कंडम हो चुकी बसों का सदुपयोग करते हुए मोडीफाई करके बच्चों के मनोरंजन के साधन के रूप में तैयार कराई गयी है।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन के साधन के रूप में तैयार फन बस डुमना में पधारने वाले सैलानियों के लिए समर्पित की गयी, जहॉं पर बच्चे फन बस में बैठकर आनंद और उत्साह का अनुभव करेगें। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी इसी तरह कंडम हो चुकी अनुपयोगी मेट्रो बसों का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किया जायेगा और आमजनों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जायेगी। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह, कार्यपालन यंत्री एवं डुमना नेचर पार्क के प्रभारी आदित्य शुक्ला, फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment