BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान निजी विक्रेताओं के पास से भी खाद का क्रय कर सकते हैं डबल लॉक केन्‍द्रों में चस्पा की गई है निजी विक्रेताओं की सूची - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 7, 2023

किसान निजी विक्रेताओं के पास से भी खाद का क्रय कर सकते हैं डबल लॉक केन्‍द्रों में चस्पा की गई है निजी विक्रेताओं की सूची

 



 

मंडला 7 दिसम्बर 2023

                इस वर्ष रबी सीजन के लिये 160.55 हजार हेक्टर में बोनी प्रस्तावित है जिसमें आज दिनांक तक 70 प्रतिशत बोनी हो चुकी है। जिले में खाद की व्यवस्था देखते हुए डबल लॉक केन्द्रों में निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध खाद की सूची चस्पा की गई है जिसके अनुसार किसान निजी विक्रेताओं के पास से भी खाद का क्रय कर सकते हैं।

                इस संबंध में उप संचालक कृषि मधु अली ने बताया कि जिले में 2390 मे. टन यूरिया, 1143 मे. टन डी.ए.पी., 1432 मे. टन एस.एस.पी., 97 मे. टन पोटास एवं 812 मे. टन एन.पी.के. काम्पलेक्स खाद उपलब्ध है। जिले की प्रमुख निजी खाद दुकाने जहां पर यूरिया उपलब्ध हैं जिसमें जय मां दुर्गा कृषि केंद्र नारायणगंज, श्री सदगुरू ट्रेडिंग कम्पनी बिछिया, जतिन ट्रेडर्स अंजनिया, किसान कृषि केंद्र अंजनिया, मोहन ट्रेडर्स नैनपुर, जंघेला कृषि केंद्र जहरमऊ, भारत कृषि केंद्र नैनपुर, साहू ट्रेडर्स नैनपुर, सौरभ ट्रेडर्स नैनपुर, पुरोहित ट्रेडर्स मंडला, संदीप बीज भंडार मंडला, श्रीजी ट्रेडर्स मंडला, नर्मदा कृषि केंद्र मंडला, राय कृषि केंद्र मंडला, सदगुरू ट्रेडर्स घुटास, पारस ट्रेडर्स हिरदेनगर, संदीप खाद भंडार करियागांव, सिंगौर कृषि केंद्र बम्हनी बंजर, सोनल ट्रेडर्स बम्हनी बंजर, मां गायत्री एसोसियेट बम्हनी बंजर, नारायणदास खंडेलवाल बम्हनी बंजर, मनमोहन कृषि केंद्र घुघरी आदि। यहां से भी किसान अपनी आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी खाद डीलर्स एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक का विक्रय करें। खाद का विक्रय निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करने पर उर्वरक गुण नियंत्रण नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधान अनुसार संबंधित विक्रेता पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment